फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फारूक अब्दुल्ला पर पीएसए लगते ही गुपकार रोड़ पर बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था, देखिए हाल-ए-कश्मीर

Mon, 16 Sep 2019 05:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 16 Sep 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Security forces deployed at gupkar road after PSA on MP Farooq Abdullah in Srinagar
गुपकार रोड़ पर तैनात सुरक्षा बल - फोटो : बासित जरगर

घाटी से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से राज्य की मुख्यधारा के नेता नजरबंद हैं। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक अब्दुल्ला पर पीएसए लगा दिया गया है। इसके साथ ही श्रीनगर की गुपकार रोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी दी गई है। सियासी हलचलों से मसरूफ रहने वाली गुपकार रोड पर सन्नाटा पसरा है। इसी रोड पर राज्य के तीन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती का घर है। फारूक और उमर के घर एक दूसरे के पास हैं लेकिन महबूबा मुफ्ती का घर करीब डेढ़ किलोमीटर आगे है। इसे फेयरव्यू के नाम से जाना जाता है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम(पीएसए) और देखिए तस्वीरें...

Security forces deployed at gupkar road after PSA on MP Farooq Abdullah in Srinagar
गुपकार रोड़ पर तैनात सुरक्षा बल - फोटो : बासित जरगर

नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक अब्दुल्ला उस समय से नजरबंद हैं, जब पांच अगस्त को केंद्र ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर उसे दो केंद्रशासित प्रदेश में बांट दिया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब्दुल्ला पीएसए के तहत हिरासत में हैं। अब्दुल्ला पर रविवार को सख्त कानून लगाया गया।
 
Security forces deployed at gupkar road after PSA on MP Farooq Abdullah in Srinagar
गुपकार रोड़ पर तैनात सुरक्षा बल - फोटो : बासित जरगर

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को केंद्र और जम्मू कश्मीर प्रशासन को पूर्व मुख्यमंत्री को एक अदालत के सामने पेश करने वाली याचिका पर जवाब देने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Security forces deployed at gupkar road after PSA on MP Farooq Abdullah in Srinagar
गुपकार रोड़ पर तैनात सुरक्षा बल - फोटो : बासित जरगर

तमिलनाडु के एमडीएमके नेता वाइको की ओर से दायर याचिका में अब्दुल्ला को रिहा करने की मांग की गयी है ताकि वह चेन्नई में एक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकें। चार दशकों से वाइको अब्दुल्ला के करीबी दोस्त माने जाते हैं ।

विज्ञापन
Security forces deployed at gupkar road after PSA on MP Farooq Abdullah in Srinagar
गुपकार रोड़ पर तैनात सुरक्षा बल - फोटो : बासित जरगर

अब्दुल्ला के बेटे व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तथा पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को भी पांच अगस्त से हिरासत में रखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed