फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Target Killing in Kashmir: इस मांग को लेकर लंबे समय तक लड़ी रजनी बाला, जब प्रशासन माना तो आतंकियों ने छीन ली जिंदगी

Wed, 01 Jun 2022 05:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 05:51 PM IST
सार

आतंकियों ने हिंदू शिक्षिका रजनी बाला को मौत के घाट उतार दिया। घात लगाए आतंकियों ने सांबा की मूल निवासी शिक्षिका पर स्कूल के भीतर बच्चों के सामने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

विज्ञापन
samba teacher Rajni Bala Killing targeted by terrorist in kulgam Order was received a day before posting with husband
शिक्षिका रजनी बाला (फाइल) - फोटो : प्रीत लाल
रजनी बाला और उनके पति राजकुमार शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। रजनी की तैनाती जिस स्कूल में थी, वह अलग-थलग था, जहां लंबा रास्ता पैदल ही तय करना पड़ता था। रजनी के पति राजकुमार ने बताया कि वे लंबे समय से शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से एक ही स्कूल में दोनों की तैनाती की गुहार लगा रहे थे।


मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जब सुनवाई नहीं की तो वे सीधे निदेशक स्कूल शिक्षा के पास चले गए। हालात को देखते हुए स्कूल शिक्षा निदेशक ने रजनी की पोस्टिंग पति राजकुमार के स्कूल में करने का आदेश जारी कर दिया। वे इसी तैयारी में थे कि आतंकियों ने रजनी का बेरहमी से कत्ल कर दिया।
samba teacher Rajni Bala Killing targeted by terrorist in kulgam Order was received a day before posting with husband
Samba Teacher Killing - फोटो : अमर उजाला
आधी जिंदगी घाटी में गुजार दी, पहले कुछ नहीं हुआ तो अब क्या बुरा होगा
 
कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग की घटनाओं से परिवार वाले चिंतित थे, लेकिन रजनी बाला को भरोसा था ऐसा कुछ नहीं होगा। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले ही रजनी से फोन पर बात हुई थी। कश्मीर के हालात पर जब परिवार वालों ने रजनी से चिंता जताई तो उसने कहा था - घबराने की जरूरत नहीं है। यहां सब ठीक है। हमने आधी उम्र यहां गुजार दी है। अब तक कुछ नहीं हुआ तो अब आगे भी कुछ बुरा नहीं होगा।

 
samba teacher Rajni Bala Killing targeted by terrorist in kulgam Order was received a day before posting with husband
हाथ में फोन लिए शिक्षिक रजनी बाला, अपने परिजनों संग - फोटो : प्रीत लाल
नया घर में गृह प्रवेश की थी तैयारी

रजनी और उनके पति ने मिलकर सांबा में नया घर बनवाया था। अभी इसका कुछ काम बाकी है। रजनी ने पिछले दिनों ही कश्मीर में अपना कमरा शिफ्ट किया था। उसमें से कुछ सामान घर के लिए भिजवाया। रजनी नए घर में गृह प्रवेश के लिए बेहद उत्सुक थीं, लेकिन ये ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
samba teacher Rajni Bala Killing targeted by terrorist in kulgam Order was received a day before posting with husband
Samba Teacher killed - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को आतंकियों ने हिंदू शिक्षिका रजनी बाला को मौत के घाट उतार दिया। घात लगाए आतंकियों ने सांबा की मूल निवासी शिक्षिका पर स्कूल के भीतर बच्चों के सामने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन
samba teacher Rajni Bala Killing targeted by terrorist in kulgam Order was received a day before posting with husband
Samba Teacher Killed in Kulgam - फोटो : प्रीत लाल
रजनी बाला की हत्या के बाद से घाटी और जम्मू में लोगों के बीच भारी रोष है। बुधवार को जम्मू में विभिन्न संगठनों ने टारगेट किलिंग के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, घाटी में कश्मीरी पंडितों ने सरकार को मंगलवार को ठोस फैसला लेने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed