जम्मू कश्मीर पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान आमिर हुसैन लोन एक बार फिर चर्चा में हैं। आमिर इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के उद्घाटन मुकाबले में खेलते दिखे। वह इस मैच में बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की टीम मास्टर्स इलेवन का हिस्सा रहे।
2 of 5
sachin tendulkar and amir hussain lone
- फोटो : एक्स
सचिन और आमिर की तस्वीरों को सोशल मीडिया यूजर्स से खूब वाहवाही मिली। मैच में 10 नंबर की सचिन तेंदुलकर के नाम की जर्सी पहने आमिर और दिव्यांग क्रिकेटर के नाम की जर्सी पहने सचिन तेंदुलकर दिखे। इस तस्वीर को सचिन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
3 of 5
Amir Hussain Lone and Sachin Tendulkar
- फोटो : एक्स
हाल ही में अपनी कश्मीर यात्रा के दौरान सचिन तेंदुलकर कश्मीर में आमिर हुसैन से मुलाकात की थी। तेंदुलकर ने आमिर की प्रशंसा करते हुए उन्हें इस पीढ़ी के बच्चों के लिए एक महान प्रेरेक कहा है। तेंदुलकर ने आमिर को बल्ला तोहफे में दिया जिस पर लिखा था- आमिर असली हीरो। ऐसे ही देश को प्रेरित करते रहें। आपसे मिलकर खुशी हुई।
4 of 5
आमिर हुसैन लोन
- फोटो : ANI
34 वर्षीय आमिर जम्मू और कश्मीर की पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। आठ साल की उम्र में वह एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिसमें उन्होंने दोनों हाथ गंवा दिए। लेकिन उनके अंदर के हौसले को ये हादसा भी तोड़ न पाया। उन्होंने अपने पैरों को ही अपने हाथों जितना कारगार बनाया और अब पैरों से क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के जड़ते हैं। साथ ही अपनी गेंदबाजी से प्रतिद्वंदी को चित भी करते हैं।
उनके पास एक अनूठी खेल शैली है और वह सभी के लिए एक प्रेरणा हैं। आमिर 2013 से पेशेवर रूप से क्रिकेट खेल रहे हैं। एक शिक्षक ने उनकी क्रिकेट प्रतिभा की खोज की और उन्हें पैरा क्रिकेट से परिचित कराया।
5 of 5
आमिर हुसैन लोन
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले महीने सचिन आमिर की बल्लेबाजी के वीडियो को देखने के बाद हैरान थे। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि वह भविष्य में हुसैन लोन से जरूर मिलेंगे और उन्हें लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिएन बधाई दी। उन्होंने कहा, 'आमिर ने असंभव को संभव कर दिखाया। मैं यह देखकर बहुत प्रभावित हूं! यह दिखाता है कि खेल के लिए उनके मन में कितना प्यार और समर्पण है। उम्मीद है कि एक दिन मैं उनसे मिलूंगा और उनके नाम वाली जर्सी लूंगा। आमिर ने उन लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए अच्छा किया जो खेल खेलने के प्रति जुनूनी हैं।