{"_id":"5c1f9f33bdec225709210443","slug":"rope-way-service-starts-from-vaishno-devi-till-bhairon-ghati-in-katra-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी-भैरों घाटी रोपवे की सुविधा शुरू, राज्यपाल ने किया ई-उद्घाटन, यह होगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी-भैरों घाटी रोपवे की सुविधा शुरू, राज्यपाल ने किया ई-उद्घाटन, यह होगा शुल्क
Mon, 24 Dec 2018 03:33 AM IST
अंकुर श्रीवास्तव
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: अंकुर श्रीवास्तव
Updated Mon, 24 Dec 2018 03:33 AM IST
विज्ञापन
rope way
- फोटो : अमर उजाला
बहुप्रतीक्षित वैष्णो देवी-भैरों घाटी रोपवे की सुविधा 24 दिसंबर, सोमवार से श्रद्धालुओं को मिलना शुरू हो गई है। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राजभवन से ई-उद्घाटन के जरिये सोमवार दोपहर इसका शुभारंभ किया। वहीं, रविवार दोपहर से ही रोपवे के ट्रायल लिए गए, जिसमें करीब तीन हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने सेवा का निशुल्क लाभ उठाया था। सेवा का शुभारम्भ होने के बाद से यात्रियों को सौ रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।
Trending Videos
rope way
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को रोपवे का ट्रायल आरंभ करने से पहले भवन में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसमें श्राइन बोर्ड के सीईओ सिमरनदीप सिंह व एसडीएम भवन नरेश कुमार सहित काफी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे। दोपहर बाद से पांच बजे तक ट्रायल जारी रहा।
vaishno devi
- फोटो : social media
निशुल्क सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। ट्रायल के दौरान मां के जयकारों से पूरा भवन और घाटी गूंज उठी। रोपवे का ट्रायल होने के चलते रविवार को भैरों मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
rope way vaishno devi
- फोटो : अमर उजाला
यह है मान्यता
ऐसी मान्यता है कि भवन में दर्शन उपरांत भैरों के दर्शन करने से मां की यात्रा को पूर्ण माना जाता है। मगर, भवन पहुंचने के बाद यात्री थकावट के कारण भैरों मंदिर के दर्शन नहीं करते हैं। ट्रायल वाले दिन यात्रियों में भैरो मंदिर जाने का काफी उत्साह देखने को मिला। सनद रहे कि पहले इस सेवा का शुभारंभ मंगलवार को होना था, लेकिन बाद में एक दिन पहले ही उद्घाटन करने का निर्णय लिया गया।

wire car
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
गाजियाबाद निवासी त्रिलोक व नेहा ने बताया कि रोपवे सेवा से समय में बचत होगी। पहली बार भैरों मंदिर के दर्शन करने पर काफी उत्साह है। दिल्ली निवासी राहुल व अमृतसर निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि मात्र सौ रुपये में भवन से भैरों घाटी पहुंच सकेंगे। इसके अलावा रोपवे का आनंद अलग से प्राप्त होगा।