{"_id":"5bf2fae5bdec22233165ec29","slug":"rescue-on-srinagar-leh-highway-after-heavy-snowfall-at-zoji-la-evacuated-several-passengers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जोजीला में बर्फबारी, 250 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू, कारगिल में खून जमाने वाली ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जोजीला में बर्फबारी, 250 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू, कारगिल में खून जमाने वाली ठंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोजीला में ताजा बर्फबारी में फंसे 250 यात्रियों और 82 वाहनों को सुरक्षित निकालकर सोनामर्ग पहुंचाया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ रेस्क्यू आपरेशन चलाकर 70 ट्रकों, 4 बचों और 8 हल्के वाहनों को निकाला। रेस्क्यू आपरेशन को देररात शुरू किया गया था।
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
रेस्क्यू आपरेशन में गांदरबल और कारगिल के सिविल प्रशासन ने पुलिस, एसडीआरएफ, ट्रैफिक, सिविलयन, सेना और हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (एचएडब्ल्यूएस) ने भी सहयोग दिया। इस दौरान एसएसपी कारगिल सहित सेना के अधिकारी मौजूद रहे।
snowfall
कारगिल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां रविवार की रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.8 डिग्री तक पहुंच गया। सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घाटी के अधिकांश जिलों में भी रात का पारा शून्य से नीचे जाने से शीत लहर जारी है। इस बीच नौ दिन के बाद सोमवार को पुंछ व राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाले एतिहासिक मुगलरोड पर यातायात बहाल किया गया। पहले दिन कश्मीर की तरफ से वाहनों को छोड़ा गया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय भी खराब मौसम से प्रभावित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall
जम्मू में सोमवार की सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री चढ़कर 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से 0.5 डिग्री चढ़कर 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री चढ़कर 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
kashmir mausam
- फोटो : बासित जरगर
रियासत में आज मौसम साफ रहेगा
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा। लेकिन 22 से 23 नवंबर को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
स्थान न्यूनतम तापमान
गुलमर्ग माइनस 4.0
लेह माइनस 1.9
कुपवाड़ा माइनस 1.2
श्रीनगर 4.6
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा। लेकिन 22 से 23 नवंबर को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
स्थान न्यूनतम तापमान
गुलमर्ग माइनस 4.0
लेह माइनस 1.9
कुपवाड़ा माइनस 1.2
श्रीनगर 4.6