फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रियासी में तबाही: चार घंटे तक सांसों को तरसती रहीं पांच बच्चों सहित 7 जिंदगियां...मिट्टी-पत्थर के मलबे में दबे

Sun, 31 Aug 2025 10:58 AM IST
शाहरुख खान विकास बडू, अमर उजाला, रियासी
विकास बडू, अमर उजाला, रियासी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Aug 2025 10:58 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के रियासी में शनिवार को भूस्खलन से एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी व उनके पांच बेटे शामिल हैं। बच्चों की उम्र पांच से 13 वर्ष के बीच थी। अचानक से आई प्राकृतिक आपदा में किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन
Reasi Cloudburst Seven Family Members Including Five Children Buried Under Debris for Four Hours
बद्दर में मृतकों के परिजनों से बात करते एसडीएम माहौर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी के बद्दर में शनिवार सुबह हुए हादसे में सात जिंदगियां चार घंटे मिट्टी के मलबे में दबने से सांसें लेने को तरसती रहीं। बारिश से पहाड़ी के ऊपर से आए मलबे ने नजीर अहमद के दो कमरे वाले कच्चे मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया और परिवार की जान ले ली। मकान पर मलबा आने की घटना सुबह दो से तीन बजे के बीच की बताई जाती है।


उस समय नजीर अहमद पत्नी बजीरा व पांच बच्चों के साथ कच्चे कमरे में सो रहा था। पहाड़ी से आए मलबे का कहर कमरे पर बरपा और उसमें सोए सभी लोग मिट्टी, पत्थर व लकड़ियों के नीचे दब गए। घटना का पता गांव के लोगों को सुबह सात बजे चला। 
Reasi Cloudburst Seven Family Members Including Five Children Buried Under Debris for Four Hours
रियासी के बद्दर में घटना के बाद इकठ्ठा हुए स्थानीय लोग - फोटो : संवाद
मदद व बचाव कार्य करने के लिए ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन मलबा हटाने के बाद सभी सात शवों को ही बाहर निकाला जा सका। नजीर के सब से छोटे बेटे मोहम्मद वसीम को छोड़ अन्य चारों बड़े बेटे पास ही में स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में पढ़ते थे जिनको भी पहाड़ी से आई पस्सी ने लील लिया। 

 
Reasi Cloudburst Seven Family Members Including Five Children Buried Under Debris for Four Hours
रामबन जिले की राजगढ़ तहसील में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के सभी सदस्य एक साथ एक ही कच्चे कमरे में सोए हुए थे। मलबे ने उनको उठने व बाहर निकलने का मौका ही नहीं दिया। घटना का पता चलते ही माहौर से एसडीएम शफकत मजीद भट्ट अन्य अधिकारियों साथ पहुंचे। माहौर स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर की एक टीम पहुंची। मौके पर ही दंपती व उनके पांचों बेटों का पोस्टमार्टम किया गया। दोपहर को सभी शवों को सुपुर्द ए खाक किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Reasi Cloudburst Seven Family Members Including Five Children Buried Under Debris for Four Hours
रामबन जिले की राजगढ़ तहसील में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी में भूस्खलन, 5 बच्चों समेत 7 की मौत
जम्मू-कश्मीर के रियासी में शनिवार को भूस्खलन से एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी व उनके पांच बेटे शामिल हैं। बच्चों की उम्र पांच से 13 वर्ष के बीच थी। अचानक से आई प्राकृतिक आपदा में किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सभी मृतकों के शव मिल गए हैं। एलजी मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला ने घटनाओं पर दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता के निर्देश दिए हैं। 

 
विज्ञापन
Reasi Cloudburst Seven Family Members Including Five Children Buried Under Debris for Four Hours
रियासी के बद्दर में भूस्खलन के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग शवों को निकालते हुए - फोटो : संवाद
रियासी आपदा बदर गांव रियासी जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर और माहौर तहसील से 50 किलोमीटर दूर है। इस क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को मूसलाधार बारिश हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि गांव के वार्ड नंबर दो निवासी नजीर अहमद और उनका परिवार कच्चे मकान में सो रहा था। मकान पहाड़ी की ढलान पर था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed