मां वैष्णो देवी भवन की चढ़ाई पर हुए भूस्खलन की बड़ी आर्थिक चोट कटड़ा बाजार पर पड़ी है। बीते दो दिन से बाजार पूरी तरह से खाली हो गया है। यात्री घरों को वापस लौट गए हैं। जो यात्री भवन की चढ़ाई शुरू कर चुके थे, उन्हें श्राइन बोर्ड ने सुरक्षित निकाल लिया है।
भूस्खलन से बर्बाद कटड़ा का पर्यटन: ऑटो चालक और दुकानदारों का कारोबार चौपट, बाजार हुआ बेरौनक, देंखे तस्वीरें
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:39 PM IST
सार
कटड़ा में हुए भूस्खलन ने व्यापारियों को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे होटल, ढाबे और ड्राई फ्रूट दुकानों की बिक्री में गिरावट आई है। यात्री भी अपनी यात्रा रद्द कर घर लौट गए, जिससे कटड़ा बाजार में सन्नाटा छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन