देश में भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में इस पर्व की अनूठी धूम देखने को मिल रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही सीमा पर रक्षाबंधन के पर्व पर उल्लास दिख रहा है। कश्मीर घाटी में हजारों की संख्या में लोगों ने शंकराचार्य मंदिर में दर्शन किए। अभी भी मंदिर के बाहर शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। बिजबेहाड़ा और बांदीपोरा में भी शिवभक्त मंदिर में पूजन कर रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे हैं। प्रदेश की बेटियों ने देश की सुरक्षा करने वाले जवानों की कलाई पर राखी बांधी।
देखिए अटूट बंधन की तस्वीरें: बहनों ने सीमा पर तैनात जवानों को बांधी राखी, भाइयों ने दिया रक्षा का वादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन