फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एलएसी के बाद भारत माता के जयकारों से गूंजी एलओसी, कुछ इस अंदाज में दिखे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Sat, 18 Jul 2020 03:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 18 Jul 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh News, Rajnath Singh inspected arms and ammunition during his visit to forward post near LoC in Kupwara
सीमा पर जवानों से बातचीत करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लद्दाख और जम्मू-कश्मीर दौरे का आज दूसरा दिन है। राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख नरवणे व अन्य अधिकारियों के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना की एक अग्रिम पोस्ट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जवानों के बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया।

Rajnath Singh News, Rajnath Singh inspected arms and ammunition during his visit to forward post near LoC in Kupwara
सीमा पर जवानों से बातचीत करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें इन बहादुर और साहसी सैनिकों पर बहुत गर्व है, जो हर परिस्थिति में देश की रक्षा कर रहे हैं। रक्षा मंत्री आज उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू और सैन्य कमांडरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।

Rajnath Singh News, Rajnath Singh inspected arms and ammunition during his visit to forward post near LoC in Kupwara
सीमा पर जवानों से बातचीत करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत अब कमजोर राष्ट्र नहीं रह गया है। दुनिया की कोई भी ताकत इसकी एक इंच जमीन को छू नहीं सकती। यदि भारत के स्वाभिमान पर किसी ने चोट पहुंचाने की कोशिश की तो उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajnath Singh News, Rajnath Singh inspected arms and ammunition during his visit to forward post near LoC in Kupwara
सीमा पर जवानों से बातचीत करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि इस समय सीमा के विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत का दौर चल रहा है। जो कुछ भी अब तक बातचीत की प्रगति हुई है उससे मामला हल होना चाहिए। यह मामला कहां तक हल होगा इसकी गारंटी नहीं दे सकता। लेकिन इतना यकीन जरूर दिलाना चाहता हूं कि भारत की एक इंच जमीन को भी दुनिया की कोई ताकत छू नहीं सकती है। उस पर कोई कब्जा नहीं कर सकता है। यदि बातचीत के द्वारा समाधान निकलता है तो इससे अच्छी बात और कुछ नहीं हो सकती है। सैन्य और कूटनीति दोनों स्तर पर बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
Rajnath Singh News, Rajnath Singh inspected arms and ammunition during his visit to forward post near LoC in Kupwara
सीमा पर जवानों से बातचीत करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
कहा कि भारत दुनिया का इकलौता देश है जिसने सारे विश्व को शांति का संदेश दिया है। हमने किसी भी देश पर कभी आक्रमण नहीं किया है और न ही किसी देश की जमीन पर हमने कब्जा किया है। भारत ने हमेशा वसुधैव कुटुंबकम का संदेश सारे विश्व को दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed