फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में ओले-बारिश...कुछ ऐसा है जम्मू-कश्मीर का मौसम, टूटा 60 साल का रिकॉर्ड

Thu, 28 Nov 2019 11:49 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Nov 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
Rain and snowfall in valley in November broke 60-year record, hailstorm in jammu
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर घाटी और लद्दाख में नवम्बर के महीने में लगातार पश्चिमी हवाओं का प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और बर्फबारी ने घाटी में 60 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। नवम्बर के महीने में सामान्य से 300 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई है। वहीं बुधवार रात जम्मू संभाग में हुई ओलावृष्टि ने ठंड और भी बढ़ा दी है।

Rain and snowfall in valley in November broke 60-year record, hailstorm in jammu
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर

मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार, पश्चिमी हवाओं और अरब सागर में उठे महा साइक्लोन के मिलाप के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में काफी बारिश और बर्फबारी हुई है। इसका प्रभाव हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी पड़ा है।

Rain and snowfall in valley in November broke 60-year record, hailstorm in jammu
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर

नवंबर के पहले सप्ताह में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में 7 और 8 नवंबर को भीषण बर्फबारी हुई। केवल 24 घंटों में 2 फीट से लेकर 4 फीट तक घाटी में बर्फ  गिरी। इसके बाद 11 नवंबर को घाटी में फिर मौसम बदला और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिशों का सिलसिला तीन दिनों तक चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rain and snowfall in valley in November broke 60-year record, hailstorm in jammu
बारिश और बर्फबारी से परेशान नागरिक - फोटो : बासित जरगर

अब एक बार फिर इन पश्चिमी हवाओं ने कश्मीर और लद्दाख का रुख किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह हवाएं उत्तरी पाकिस्तान से आई हैं और इसका असर जम्मू-कश्मीर पर पड़ा है। इस के कारण से प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
Rain and snowfall in valley in November broke 60-year record, hailstorm in jammu
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर में मंगलवार देर रात से बारिश जारी है। बुधवार शाम हल्की बर्फबारी भी हुई। जबकि ऊपरी इलाकों में सुबह से ही भीषण बर्फबारी जारी रही। विभाग के अनुसार यह मौसम अभी ऐसा ही रहेगा। गुरुवार से मौसम में सुधार होने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed