फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुंछ में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार: सैन्य ठिकानों की तस्वीरें खींचते पकड़ा गया, आपत्तिजनक वीडियो मिले

Thu, 21 Oct 2021 09:13 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 21 Oct 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Poonch jammu and kashmir news terrorists associate arrested in Poonch Caught taking pictures of military bases objectionable videos and pakistan mobile number found
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के विंबर गली क्षेत्र में सैन्य ठिकानों की फोटो खींचते एक संदिग्ध युवक को गुुरुवार को सेना ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके मोबाइल फोन में पाकिस्तान के नंबर और कई आपत्तिजनक व भड़काऊ वीडियो मिले हैं। पकड़े गए व्यक्ति से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। उसके ओवरग्राउंड वर्कर होने का शक है। पुंछ के भाटादूड़ियां गांव में पिछले आठ दिनों से चल रही मुठभेड़ के बीच संदिग्ध के पकड़े जाने से सनसनी फैल गई।

पुलिस ने बताया कि पुंछ जिले के प्रवेश द्वार पर विंबर गली में गुरुवार को एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा गया। पता चला कि वह सैन्य प्रतिष्ठानों की फोटो खींच रहा है। उसे तत्काल सेना के जवानों ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद जमील बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन मिला। उसमें पाकिस्तान से जुड़े छह नंबर पाए गए। साथ ही 15 व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक व भड़काऊ वीडियो मिले। उसे तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
 
Poonch jammu and kashmir news terrorists associate arrested in Poonch Caught taking pictures of military bases objectionable videos and pakistan mobile number found
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों ने बताया कि बालाकोट का रहने वाला यह युवक विंबर गली क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के घर आया हुआ था। यह इलाका भाटादूड़ियां में पिछले आठ दिनों से आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ स्थल से कुछ ही किलोमीटर दूर है। सूत्रों ने बताया कि एक बार पहले भी यह युवक सुरक्षा प्रतिष्ठानों की फोटो खींचते हुए पकड़ा जा चुका है। 

Poonch jammu and kashmir news terrorists associate arrested in Poonch Caught taking pictures of military bases objectionable videos and pakistan mobile number found
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेंढ़र उप जिले के भाटादूड़ियां में आतंकियों के खिलाफ गुरुवार को आठवें दिन भी ऑपरेशन जारी रहा। सुरक्षाबलों ने पूरे दिन घने जंगल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दूसरी ओर से कोई फायरिंग नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonch jammu and kashmir news terrorists associate arrested in Poonch Caught taking pictures of military bases objectionable videos and pakistan mobile number found
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

तलाशी अभियान के दौरान जहां सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने का शक है, वहां आग लगा दी जा रही है ताकि वे छिपे हों तो बाहर निकलें। ऑपरेशन अभी और कुछ लंबा खिंच सकता है क्योंकि वहां मौजूद नाले को भी खंगाला जाना है।

विज्ञापन
Poonch jammu and kashmir news terrorists associate arrested in Poonch Caught taking pictures of military bases objectionable videos and pakistan mobile number found
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

इस बीच आसपास के गांवों में लोगों को अपने अपने घरों में ही रहने को कहा गया है। विंबर गली से सुरनकोट जाने वाले सड़क को भी बंद कर तलाशी अभियान चलाया गया। मेंढ़र से लेकर डेरा गली के जंगलों को सेना और पुलिस ने घेरा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed