{"_id":"6ac2c482cbe62f4dc00049fe","slug":"national-rungmunch-festival-jammu-news-c-10-jmu1059-1030616-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आप हमारे हैं कौन ने राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव में बटोरीं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आप हमारे हैं कौन ने राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव में बटोरीं तालियां
विज्ञापन
पंजाब के भटिंडा में आयोजित 15वें राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव में नाट्य मंचन करते जम्मू के कलाकार।
- भटिंडा में 15वें राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव के नौवें दिन बलवंत ठाकुर के बाल नाटक का मंचन
- हास्य, संगीत और कल्पना के माध्यम से बच्चों की दुनिया को मंच पर उतारा, दर्शकों ने सराहा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बलवंत ठाकुर के चर्चित बाल नाटक आप हमारे हैं कौन ने पंजाब के बठिंडा में आयोजित 15वें राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव में दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। नाट्यम पंजाब की ओर से आयोजित महोत्सव के नौवें दिन बलवंत गर्गी ऑडिटोरियम में नाटक का मंचन किया गया। नाटक ने बच्चों की कल्पना, मासूमियत और जिज्ञासा को प्रभावी रंगमंचीय प्रस्तुति के माध्यम से सामने रखा।
वर्ष 1990 में तैयार इस नाटक में बच्चों को केवल दर्शक बनाने के बजाय उन्हें रंगमंचीय अनुभव का हिस्सा बनाया गया है। हास्य, संगीत, गति, संवाद और कल्पनाशील दृश्यों के माध्यम से बच्चों और उनके आसपास की दुनिया के संबंध को प्रस्तुत किया गया। नाटक की सहज और संवादात्मक शैली ने दर्शकों को शुरुआत से अंत तक जोड़े रखा। ‘आप हमारे हैं कौन’ देश-विदेश के 50 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रंगमंच समारोहों में मंचित हो चुका है।
मंचन में समायरा रैना, द्विजेश दत्ता, आध्विका गुप्ता, माहिरा गुप्ता, अनमोल शर्मा, अद्विक शर्मा, रूहान चंदन, कविश शर्मा, रिशान मरहट्टा, प्रियल अशोक गुप्ता, सुप्रिया गोर्का, आरोही सिंह, आराध्या ठाकुर, सचेतस आनंद, अरैया शान, गौतम भगत और मेहक चिब ने अभिनय किया। संगीत सूरज सिंह ने दिया, जबकि रिदमिक सहयोग राकेश कुमार का रहा। नीरज कांत प्रोडक्शन हेड रहे और पवन वर्मा व कननप्रीत कौर ने कार्यक्रम का समन्वय किया।