फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा, जांच जरूरी : डॉ. सुशील

विज्ञापन
health news
मॉडल टाउन, गंग्याल स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित कार्डियक जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शि - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। कम उम्र में हृदय रोग के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को समय रहते जांच और सावधानी बरतने की जरूरत है। यह बात जीएमसी जम्मू के काॅर्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार शर्मा ने रविवार को मॉडल टाउन, गंग्याल स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित कार्डियक जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में कही। शिविर एसईडब्ल्यूए सोसायटी के सहयोग से लगाया गया। डॉ. सुशील ने कहा कि बदलती जीवनशैली, शारीरिक गतिविधियों की कमी, लंबे समय तक मोबाइल और डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल, असंतुलित खानपान, तंबाकू सेवन, मोटापा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, बढ़ा कोलेस्ट्रॉल और तनाव हृदय रोग का खतरा बढ़ा रहे हैं। उन्होंने लोगों से नियमित व्यायाम, पौष्टिक भोजन, पर्याप्त नींद और तनाव कम करने की सलाह दी। सीने में दर्द या दबाव, सांस फूलना, अधिक थकान, धड़कन तेज होना, ठंडा पसीना और दर्द हाथ, पीठ या जबड़े तक जाना गंभीर संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सोसायटी के संयोजक एस हरविंदर सिंह समेत गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। डॉ. आदित्य शर्मा, डॉ. आदर्श शर्मा सहित चिकित्सकों और स्वयंसेवकों ने शिविर में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed