फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kargil: 'युद्ध को अंतिम विकल्प मानते हैं, पर सामर्थ्य के बिना शांति संभव नहीं', जवानों से बोले PM मोदी

Tue, 25 Oct 2022 08:34 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 25 Oct 2022 08:34 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली मनाने के लिए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल क्षेत्र में पहुंचे हैं। यहां सेना के उच्च अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन
pm modi visit kargil on diwali 2022 photos addressed soldiers news in hindi
PM Modi Visit Kargil - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली मनाने के लिए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल क्षेत्र में पहुंचे हैं। यहां सेना के उच्च अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सीमा प्रहरियों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ एक भी लड़ाई ऐसी नहीं हुई है। जहां कारगिल ने विजय ध्वज न फहराया हो। दिवाली का अर्थ है कि आतंक के अंत के साथ उत्सव। यही कारगिल ने भी किया था। उन्होंने कहा कि हम युद्ध को अंतिम विकल्प मानते हैं, पर सामर्थ्य के बिना शांति संभव नहीं हो सकती।

pm modi visit kargil on diwali 2022 photos addressed soldiers news in hindi
PM Modi in Kargil - फोटो : ANI

भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ उन्होंने जवानों का उत्साह बढ़ाया। पीएम मोदी ने सैनिकों को जोश से भरपूर कविता भी सुनाई। वहीं, अपने संबोधन में उन्होंने जवानों को अपना परिवार बताया। पीएम ने कहा, लोग दिवाली पर्व अपने परिवार के साथ मनाते हैं। जवान ही मेरा परिवार हैं, इसलिए मैं अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने आया हूं। आपके सामर्थ्य से देश में शांति और सुरक्षा है। आपके पराक्रम की वजह से हमारे पर्वों में चार चांद लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर देश का जवान स्वदेशी हथियार का इस्तेमाल करेगा तो दुश्मन का परास्त होना तो तय होगा ही, जवान का हौसला भी दस गुना बढ़ जाएगा।

pm modi visit kargil on diwali 2022 photos addressed soldiers news in hindi
Pm Modi Diwali 2022 - फोटो : ANI

पीएम मोदी ने कहा, मेरे लिए तो वर्षों-वर्ष से मेरा परिवार आप ही सब ( सैनिक) हैं। मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकाश आपके बीच है। आगे कहा कि देश सुरक्षित तभी होता है, जब बॉर्डर सुरक्षित हो। अर्थव्यवस्था सशक्त हो और समाज आत्मविश्वास से भरा हो। हाल ही में ईसरो ने ब्रॉडबेंड का विस्तार करते हुए करीब 36 सैटेलाइट स्पेस में छोड़े। पिछले सात-आठ साल में देश की अर्थव्यवस्था भी 10वें पायदान से पांचवें स्थान पर पहुंची है। ये सफलताएं सभी को गर्व करने का मौका देती हैं। सेना के जवान भी खुश होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi visit kargil on diwali 2022 photos addressed soldiers news in hindi
Pm Modi in Ladakh - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। यह सब कुछ इसलिए हो पा रहा है क्योंकि भारत अपने भीतरी और बाहरी दुश्मनों के साथ मोर्चा ले रहा है। देश के दुश्मनों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो रही है। आतंकवाद, नक्सलवाद और अतिवाद की जड़ों को उखाड़ा जा रहा है। नक्सलवाद का दायरा लगातार सिमट रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ा जा रहा है। भ्रष्टाचारी जितना भी बड़ा व्यक्ति हो वो अब बच नहीं सकता। आज राष्ट्रहित में बड़े-बड़े फैसले तेजी से लिए जाते हैं।

विज्ञापन
pm modi visit kargil on diwali 2022 photos addressed soldiers news in hindi
PM Modi in Kargil - फोटो : ANI

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद से हर साल दिवाली का त्योहार जवानों के साथ मनाते आ रहे हैं। इस बार 9वीं बार दिवाली मनाने के लिए सीमांत क्षेत्र कारगिल पहुंचे। 2014 में प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद जवानों संग दिवाली मनाते हैं।

Pm Modi in Kargil: जब 21 साल बाद PM मोदी से मिले मेजर अमित, यादगार लम्हों की तस्वीर की भेंट

पीएम मोदी की सरहद वाली दिवाली 

4 नवंबर 2021: पीएम मोदी राजोरी के नौशेरा सेक्टर में जवानों संग दिवाली मनाई।

14 नवंबर 2020: पीएम मोदी ने सातवीं दिवाली जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ प्रकाश पर्व मनाया था । 

27 अक्तूबर 2019: पीएम मोदी ने 2019 में एलओसी पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। पीएम मोदी राजौरी में एलओसी पर तैनात सैनिकों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया था। 

7 नवंबर 2018: 2018 में पीएम मोदी ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ उत्तराखंड के हर्षिल में दिवाली मनाई थी।

 18 अक्तूबर 2017: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के संग दिवाली मनाई थी। तब वे जम्मू कश्मीर के गुरेज में सैनिकों के बीच दिवाली मनाकर उनका जोश बढ़ाया था। 

 30 अक्तूबर  2016 : पीएम मोदी 2016 में हिमाचल के किन्नौर में दिवाली मनाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने भारत चीन बॉर्डर के पास जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

11 नवंबर 2015: पीएम मोदी ने पंजाब में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। यहां वे 1965 युद्ध के वॉर मेमोरियल का दौरा भी करने पहुंचे थे। 

23 अक्तूबर  2014: मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने जवानों के साथ दिवाली मनाने का फैसला किया था। इसके बाद 23 अक्टूबर 2014 को उन्होंने बतौर पीएम सियाचिन में पहली दिवाली मनाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed