प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को जम्मू संभाग के नौशेरा पहुंचे। यहां उन्होंने जवानों के साथ दिवाली मनाई। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ उन्होंने जवानों का उत्साह बढ़ाया। अपने संबोधन में उन्होंने जवानों को अपना परिवार बताया। पीएम ने कहा कि लोग दिवाली पर्व अपने परिवार के साथ मनाते हैं। जवान ही मेरा परिवार हैं, इसलिए मैं अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने आया हूं। आपके सामर्थ्य से देश में शांति और सुरक्षा है। आपके पराक्रम की वजह से हमारे पर्वों में चार चांद लग जाते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि यहां(नौशेरा) की मिट्टी का स्पर्श करते एक अलग ही भाव मेरे मन में आया। यहां का इतिहास भारत की शौर्यगाथा बताता है। यहां का वर्तमान वीरता का सबूत है। नौशेरा ने हर युद्ध का, हर षड्यंत्र का माकूल जवाब दिया है। आजादी के बाद दुश्मनों ने इस पर कब्जा जमाने की कोशिश की। मुझे खुशी है कि नौशेरा के जांबाजों के शौर्य के चलते सभी साजिशें धरी की धरी रह गईं।
2 of 10
जवानों के साथ दिवाली मनाने नौशेरा पहुंचे प्रधानमंत्री
- फोटो : ANI
पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय सेना की ताकत दुश्मन को पता है। मैं देश की रक्षा करने वाले जवानों को प्रणाम करता हूं।
3 of 10
जवानों को मिठाई खिलाते पीएम मोदी
- फोटो : भारतीय सेना
सर्जिकल स्ट्राइक में यहां की ब्रिगेड ने जो भूमिका निभाई, वह हर देशवासी को गौरव से भर देता है। मैंने उस दिन तय किया था कि सभी जवान सूर्यास्त से पहले लौट आएं। मैं उस दिन फोन पर ही लगा था। यहां अशांति फैलाने के कई प्रयास होते हैं और हो रहे हैं, लेकिन हर बार आतंकवाद को मुहंतोड़ जवाब मिलता है।
4 of 10
जवानों को मिठाई खिलाते पीएम मोदी
- फोटो : भारतीय सेना
मैं मानता हूं कि यह अपने आप में बड़ी प्रेरणा है। पांडवों ने अज्ञातवास के समय अपना कुछ समय इसी क्षेत्र में व्यतीत किया था। मैं यहां आकर अपने आप को आपकी ऊर्जा से जुड़ा महसूस कर रहा हूं।
5 of 10
जवानों को मिठाई खिलाते पीएम मोदी
- फोटो : भारतीय सेना
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस आजादी के अमृत काल में हमारे सामने नए संकल्प और लक्ष्य हैं। आज का भारत अपनी शक्तियों और संसाधनों को लेकर मजबूत है।