फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीमा पर चार दिनों से हो रही गोलीबारी के बाद कुछ ऐसे दिखें हालात, देखें तस्वीरें

Thu, 24 May 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 24 May 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
pictures of ceasefire violation in rs pura and arnia sector jammu kashmir
CEASEFIRE - फोटो : Amar ujala
भारत पाक सीमा पर पिछले चार दिनों से हो रही गोलीबारी ने अब तक 11 जिंदगियों को अपने आगोश में ले लिया है। पाक की ओर से हो रही फायरिंग में तकरीबन 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जबकि 70 हजार लोगों ने अपना घर-बार छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर डेरा डाला हुआ है।
pictures of ceasefire violation in rs pura and arnia sector jammu kashmir
CEASEFIRE - फोटो : SANJAY GUPTA
अरनिया, सांबा और हीरानगर सेक्टर में आज भी पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी हो रही है। सांबा में अब तक दो, हीरानगर में एक और आरएस पुरा में भी एक नागरिक की मौत हो गई है। जबकि 6 घायल हो गए हैं। जबकि तीन बीएसएफ के जवान भी घायल हुए हैं। 
pictures of ceasefire violation in rs pura and arnia sector jammu kashmir
पाकिस्तान की गोलीबारी
इस गोलीबारी में कई लोगों के घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मोर्टार के छर्रे कई मवेशियों को भी लगे हैं जिससे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
pictures of ceasefire violation in rs pura and arnia sector jammu kashmir
गांव छोड़कर जाता परिवार बयां करता आपबीती - फोटो : अमर उजाला
70 हजार से अधिक आबादी सुरक्षित स्थानों पर चली गई है। गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूल बंद हैं। 
 
विज्ञापन
pictures of ceasefire violation in rs pura and arnia sector jammu kashmir
CEASEFIRE - फोटो : PTI
रमजान के मौके पर भारत ने भले ही सीजफायर का एलान कर दिया हो लेकिन पाकिस्तान के लिए इस्लाम और रमजान के मतलब बिलकुल जुदा हैं। पाक रमजान के मौके पर गोलीबारी तेज कर रोजेदारों के लिए परेशानी का कारण बन चुका है। इलाके  में रहने वाले लोगों का कहना है कि हमारी सुबह की नींद डर और दहशत के बीच पाक की गोलीबारी से खुलती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed