जम्मू और कश्मीर के चर्चित कठुआ कांड में ग्राउंड जीरो से पेश हैं 10 तस्वीरें जो अपने आप में पूरी कहानी को बयां कर रही है। इस पूरे केस में की एक एक जगह की तस्वीरें पेश हैं।
2 of 10
kathua
- फोटो : AMAR UJALA
सबसे पहली तस्वीर है कठुआ की निर्भया के घर की। कठुआ के रसाना इलाके में बना ये घर बच्ची के मामा युसूफ का है। बच्ची इसी घर में रहती थी। बता दें कि इस समुदाय का अकेला यही पक्का घर है। तीन कुनबों को छोड़ कर बाकी के कुनबे काफी दूरी पर हैं।
3 of 10
kathua
- फोटो : AMAR UJALA
अब इस मकान में ताला जड़ा दिखाई पड़ रहा है। स्थानीय लोगों से बातचीत में पता चला है कि बच्ची के परिजन हर साल की तरह इस साल भी गर्मियों के दिनों में पहाड़ों पर निकल गए हैं। इस कारण से से घर में ताला जड़ा है। इस समय घर के आसपास दूसरा कोई घर नहीं है।
4 of 10
kathua
- फोटो : AMAR UJALA
ये तस्वीर है सांझीराम के घर की, जिसे क्राइम ब्रांच ने इस पूरे केस के मुख्य आरोपी करार दिया है। बता दें कि सांझी राम राजस्व विभाग में बतौर जिलादार काम करता था। नवंबर 2017 में वह इस पद से ही रिटायर हुआ था।
5 of 10
kathua
- फोटो : AMAR UJALA
ये तस्वीर है उस देव स्थान की जहां क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। क्राइम ब्रांच की ओर से पेश की गई चार्ज शीट में भी इसी स्थान का जिक्र किया गया है।