अमर उजाला फांउडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 के पहले चरण की परीक्षा का आयोजन रविवार को जम्मू और उधमपुर केंद्र पर हुआ।
परीक्षा में 119 परीक्षार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर जबर्दस्त उत्साह रहा। परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षार्थी तथा अभिभावक केंद्रों पर पहुंच गए थे।
नौवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए आयोजित परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। परीक्षा में 110 अभ्यर्थी शामिल हुए। डेढ़ घंटे की परीक्षा में वैकल्पिक सवाल पूछे गए थे।
जम्मू में कच्छी छावनी स्थित एएसएल ट्यूटोरियल्स में बने केंद्र में सुबह से ही छात्र-छात्राएं पहुंचने शुरू हो गए थे। परीक्षार्थियों ने फाउंडेशन के इस प्रयास को सराहते हुए कहा कि उन्हें इससे सीखने का मौका मिला।
इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन को साधुवाद। ट्यूटोरियल्स के अशोक गुप्ता ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों का उत्साहवर्धन होता है।