फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू के अस्पतालों में फोन अप्वाइंटमेंट ओपीडी शुरू, प्रत्येक यूनिट में 50-50 मरीज देखे गए

Tue, 20 Apr 2021 03:41 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 20 Apr 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
Phone appointment OPD started in hospitals in Jammu, 50-50 patients were seen in each unit
जीएमसी जम्मू - फोटो : अमर उजाला
जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों में सोमवार से सीमित ओपीडी सेवा शुरू की गई। इसमें समर्पित फोन नंबरों पर अप्वाइंटमेंट के माध्यम से पंजीकृत हुए प्रत्येक यूनिटों के लिए 50 मरीजों को देखा गया। कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए रूटीन सर्जरी बंद कर दी गई है। एसोसिएटेड अस्पतालों में इमरजेंसी और कैंसर सर्जरी बहाल है। फोन अप्वाइंटमेंट ओपीडी के लिए मरीज संबंधित नंबरों पर कार्य दिवस पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुद को पंजीकृत करवा सकते हैं और उन्हें यह ओपीडी में दिखाने से एक दिन पहले करवाना होगा। पिछले साल भी कोविड संक्रमण के कारण एसोसिएटेड अस्पतालों में ओपीडी को सीमित किया गया था, जिसके बाद कोविड की समीक्षा करके धीरे-धीरे ओपीडी को बहाल कर दिया गया था, लेकिन अप्रैल से कोविड के चढ़ते ग्राफ ने फिर गैर कोविड मरीजों को परेशान किया है।
Phone appointment OPD started in hospitals in Jammu, 50-50 patients were seen in each unit
सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल जम्मू - फोटो : अमर उजाला
जीएमसी, साइकाइटरी, सुपर स्पेशियलिटी, एसएमजीएस और सीडी अस्पताल में सोमवार को सीमित मरीजों को देखा गया। इस दौरान पर्ची काउंटर से उन्हीं मरीजों को लिया जा रहा था जो पहले से पंजीकृत थे। एसोसिएटेड अस्पतालों में ओपीडी के लिए सीधे पहुंचे बड़ी संख्या में मरीजों को मायूस भी होना पड़ा। इसमें इमरजेंसी मामलों को इमरजेंसी में देखा गया। जीएमसी में ओपीडी पर्ची काउंटर पर सर्किल डाले गए थे, जिसमें मरीजों में सामाजिक दूरी बनी रहे। इसी तरह ओपीडी सेक्शन में सामाजिक दूरी का पालन करवाते हुए क्रमवार तरीके से मरीजों को आगे भेजा गया।
Phone appointment OPD started in hospitals in Jammu, 50-50 patients were seen in each unit
गांधी नगर अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
पर्ची काउंटर पर पंजीकृत मरीज से उसका पहचान पत्र देखा गया, जिसके बाद उसकी पुष्टि की गई। एक मरीज के साथ एक तीमारदार को भीतर जाने की अनुमति दी गई। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए अस्पतालों में निजी सुरक्षा गार्डों के अलावा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। हालांकि ओपीडी में सीमित मरीजों को देखने और रूटीन सर्जरी बंद होने से बड़ी संख्या में मरीजों को परेशानी भी झेलनी पड़ेगी। इसी तरह कई ओपीडी सेक्शन में रोजाना 300-400 मरीज पहुंचते हैं, जिसमें अब सीमित 50 ही देखे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Phone appointment OPD started in hospitals in Jammu, 50-50 patients were seen in each unit
एसएमजीएस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
आज से सीडी अस्पताल की ओपीडी जीएमसी में, अस्पताल को लेवल 1 बनाया
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सीडी अस्पताल जम्मू को लेवल 1 अस्पताल के रूप में तब्दील किया गया है। इस अस्पताल में कुल 110 बेडों में से 18 आईसीयू और बाकी ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए हैं। मंगलवार से सीडी अस्पताल के मरीजों को जीएमसी के मेडिसिन ओपीडी सेक्शन के कमरा नंबर 3 में देखा जाएगा।
विज्ञापन
Phone appointment OPD started in hospitals in Jammu, 50-50 patients were seen in each unit
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
पिछले साल भी सीडी अस्पताल के कोविड अस्पताल बनने पर इसकी ओपीडी जीएमसी की मेडिसिन सेक्शन में लगाई गई थी। सीडी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश्वर ने बताया कि मंगलवार से सीडी अस्पताल में कोविड मरीजों की भर्ती शुरू कर दी जाएगी। मौजूदा अस्पताल में कोविड मरीजों की स्क्रीनिंग करके उन्हें निर्धारित अस्पतालों में भेजा जा रहा है। इस बार अस्पताल में आईसीयू बेड भी स्थापित किए गए हैं, जिससे गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अष्टमी पर मां बावे वाली के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, जयकारों से गूंज उठा मंदिरों का शहर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed