{"_id":"6af77c607405f36f130dcb83","slug":"development-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1062515-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रेहड़ी वालों को 50 हजार तक ऋण\nआठ सरकारी योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रेहड़ी वालों को 50 हजार तक ऋण आठ सरकारी योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
- पीएम स्वनिधि महोत्सव में आजीविका संग सामाजिक सुरक्षा पर जोर, महिलाएं व दिव्यांग विक्रेता सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। रेहड़ी-फड़ी लगाकर परिवार चलाने वाले छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए नगर निगम ने पहल की है। शुक्रवार को गांधीनगर रेहड़ी जोन में पीएम स्वनिधि महोत्सव आयोजित कर विक्रेताओं को ऋण और आठ केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
बताया गया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी संचालक बिना गारंटी 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार रुपये तक कार्यशील पूंजी ऋण ले सकते हैं। समय पर ऋण चुकाने पर ब्याज सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा। पात्र लोगों को मौके पर आवेदन करने में सहायता दी गई।
नगर आयुक्त आयुषी सूदन ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले रेहड़ी संचालकों, विशेषकर महिलाओं और दिव्यांग विक्रेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने विक्रेताओं से स्वच्छता बनाए रखने और ग्राहकों को सुरक्षित व ताजा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की। इस पहल के तहत रेहड़ी संचालकों और उनके परिवारों की सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग कर उन्हें आठ सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद दी गई। इनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जनधन, श्रम योगी मानधन, एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड, जननी सुरक्षा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना और निर्माण श्रमिक पंजीकरण शामिल हैं। कार्यक्रम में डिजिटल भुगतान और यूपीआई क्यूआर कोड के इस्तेमाल की जानकारी भी दी गई।