{"_id":"6af77c71e30872ad120b3a6e","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1062297-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिच पर चौके-छक्कों के साथ \nबनेगी दोस्ती की नई पारी : उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिच पर चौके-छक्कों के साथ बनेगी दोस्ती की नई पारी : उमर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मशाल प्रज्जवलित कर स्कास्ट जम्मू में 22वीं अखिल भारतीय कुलपति टी-2
- फोटो : samvad
- स्काॅस्ट में 22वीं अखिल भारतीय कुलपति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
- देशभर के 24 विश्वविद्यालयों की टीमें दिखा रहीं दम, 23 तक मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू/आरएस पुरा। क्रिकेट के मैदान पर जीत और हार से ज्यादा अहमियत मैदान के बाहर बनने वाली दोस्ती और रिश्तों की है। खेल प्रतियोगिताएं सिर्फ ट्रॉफी जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने का जरिया भी हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ये बातें शुक्रवार को शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्काॅस्ट), जम्मू के चट्ठा परिसर में 22वीं अखिल भारतीय कुलपति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करते हुए कहीं।
13 से 23 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर के 24 विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर की छह और अन्य राज्यों की 18 टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता विशेष रूप से विश्वविद्यालय कर्मचारियों के लिए आयोजित की जा रही है। उमर ने कहा कि विश्वविद्यालयों की मजबूती में उन कर्मचारियों की भी अहम भूमिका होती है, जो पर्दे के पीछे रहकर संस्थानों को आगे बढ़ाते हैं। यह प्रतियोगिता उन्हें अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का मंच दे रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से जीत और हार को खेल भावना से स्वीकार करने की अपील की।
पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर की रणजी ट्रॉफी जीत का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि खेल में परिस्थितियां और परिणाम बदलते रहते हैं, यही इसकी खूबसूरती है। मुख्यमंत्री ने बाहर से आए खिलाड़ियों को जम्मू के धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करने तथा डोगरा व्यंजनों का स्वाद लेने का न्योता भी दिया।
विज्ञापन
-- -- --
मार्च पास्ट और मशाल प्रज्ज्वल से हुआ आगाज
उद्घाटन समारोह में सभी 24 टीमों ने मार्च पास्ट किया। खिलाड़ियों ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया और मुख्यमंत्री ने मुख्य मशाल प्रज्ज्वलित की। उन्होंने मेजबान एसकेयूएएसटी-जम्मू और कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, जलगांव के कप्तानों के बीच टॉस करवाया। चेन्नई रेजिमेंट की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी आकर्षण रही।
-- -- -
मंत्रियों ने खेल भावना और
फिटनेस पर दिया जोर
समारोह में मंत्री जावेद अहमद डार और मीर सैफुल्लाह ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। स्काॅस्ट जम्मू के कुलपति प्रो. बीएन त्रिपाठी ने कहा कि प्रतियोगिता कर्मचारियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ विभिन्न विश्वविद्यालयों के बीच पेशेवर संबंध मजबूत करने का अवसर देती है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मशाल प्रज्जवलित कर स्कास्ट जम्मू में 22वीं अखिल भारतीय कुलपति टी-2- फोटो : samvad