{"_id":"6af77ca70d49a89f860eff17","slug":"court-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1062579-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पैसे लौटाने के बहाने बुलाया, जहर देकर हत्या का आरोप<bha>;<\/bha> मुख्य आरोपी को जमानत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पैसे लौटाने के बहाने बुलाया, जहर देकर हत्या का आरोप<bha>;</bha> मुख्य आरोपी को जमानत नहीं
विज्ञापन
- तीन सह-आरोपियों को पहले ही मिल चुकी है जमानत, मुख्य आरोपी पांच साल से अधिक समय से जेल में
- अभियोजन के सबूत पूरे, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को जल्द फैसला सुनाने के निर्देश दिए
जेएनएफ
जम्मू। पुंछ में 22 वर्षीय युवक को जहर देकर मारने के मामले में हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी मोहम्मद तारिक की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी ने 50 हजार रुपये वापस मांगने पर शेराज यूसिफ को पैसे लौटाने के बहाने बुलाया था।
आरोप है कि उसे जबरन जहर दिया गया और मौत के बाद शव मस्जिद में रख दिया गया। इस मामले में तीन सह-आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। हाईकोर्ट ने कहा कि चश्मदीद गवाह नहीं होने के कारण मामले से जुड़े दूसरे सबूतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
मामला 22 अक्तूबर 2020 का है। शेराज यूसिफ का शव पुंछ के डन्ना लोरन स्थित एक मस्जिद में मिला था। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि मोहम्मद तारिक को शेराज के 50 हजार रुपये लौटाने थे। शेराज लगातार पैसे वापस मांग रहा था। इसी बात से नाराज होकर तारिक ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसे बुलाया।
विज्ञापन
आरोप है कि कौसर परवीन के घर में शेराज को जबरन जहर दिया गया और बाथरूम में बंद कर दिया गया। उसकी मौत के बाद शव पास की मस्जिद में रख दिया गया। फॉरेंसिक जांच में उसके शरीर में ऑर्गेनोफॉस्फोरस कीटनाशक मिला था। मेडिकल बोर्ड ने भी मौत की वजह इस जहर के कारण दिल और सांस की प्रक्रिया का रुकना बताया था।
जस्टिस मोहम्मद यूसुफ वानी ने कहा कि हत्या जैसे अपराध अक्सर छिपकर किए जाते हैं। ऐसे मामलों में चश्मदीद गवाह नहीं होने पर भी परिस्थितियों से मिले सबूतों को खारिज नहीं किया जा सकता। तीन सह-आरोपियों को जमानत मिलने की दलील पर कोर्ट ने कहा कि मुख्य आरोपी की भूमिका उनसे अलग है। इसलिए सह-आरोपियों को मिली राहत के आधार पर उसे जमानत नहीं दी जा सकती।
हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को जल्द सुनवाई पूरी कर अंतिम फैसला सुनाने का निर्देश दिया है। साथ ही फैसला सुनाने से पहले मुख्य आरोपी के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का आरोप तय करने से जुड़े मुद्दे पर भी विचार करने को कहा है।
-- -