{"_id":"602cb3ff8ebc3ee9652af1db","slug":"people-took-blessings-at-devsthan-of-baba-ballo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में लगे मेले में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में लगे मेले में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु, देखिए तस्वीरें
Wed, 17 Feb 2021 11:43 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर मथवार मेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथवार में वसंत पंचमी पर बाबा बल्लो देव स्थान पर आयोजित वार्षिक मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेक आशीर्वाद लिया। देव स्थान को विभिन्न प्रकारों के फूलों से सजाया गया, जिसकी सुंदरता देखते ही बन रही थी। चॉपर से भी पुष्पवर्षा की गई।
जम्मू-कश्मीर मथवार मेला
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू से 40 किलोमीटर दूर स्थित देवस्थान पर बाबा बल्लो जी का 708वां जन्मदिन मनाया गया। सुबह से ही देव स्थान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ने शुरू हो गए थे। आयोजन में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के पंडित देवस्थान के प्रमुख सेवक बाबा यशपाल शर्मा की मौजूदगी में पूजा अर्चना की गई।
जम्मू-कश्मीर मथवार मेला
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पहुंचे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से आए मुख्य पुजारी पंडित अमीर चंद सहित अन्य ने मेले में शिरकत की। पुष्प वर्षा के साथ देव स्थान महाराज के जयकारों से गूंज उठा। मंगलवार तड़के ही देवस्थान पर श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर मथवार मेला
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर बाबा के दर्शन किए। लोगों ने बाबा के दर्शन कर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में जम्मू, कठुआ, सांबा, रियासी सहित बाहरी राज्यों से भी लोग पहुंचे थे। मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। देवस्थान पर ढोल की थाप पर भी श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर मथवार मेला
- फोटो : अमर उजाला
मेयर और डीजीपी ने भी दरबार में हाजिरी लगाई
नगर निगम के मेयर चंद्रमोहन गुप्ता और डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी देवस्थान पर हाजिरी लगाई। इस दौरान आईजी जम्मू मुकेश सिंह, एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा, कवींद्र गुप्ता, निर्मल सिंह, पवन गुप्ता, जिप सदस्य जोगिंद्र सिंह काकू और पवन शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: राजोरी के पास मंजाकोट में मिली आईईडी, वाहनों की आवाजाही रुकी
नगर निगम के मेयर चंद्रमोहन गुप्ता और डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी देवस्थान पर हाजिरी लगाई। इस दौरान आईजी जम्मू मुकेश सिंह, एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा, कवींद्र गुप्ता, निर्मल सिंह, पवन गुप्ता, जिप सदस्य जोगिंद्र सिंह काकू और पवन शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: राजोरी के पास मंजाकोट में मिली आईईडी, वाहनों की आवाजाही रुकी