फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

J&K Pazalpora Attack आतंकियों को सता रहा खात्मे का खौफ, अनंतनाग में रची ब्लास्ट की साजिश, देखिए तस्वीरें

Tue, 16 Feb 2021 05:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 16 Feb 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Pazalpora Attack Today News Kashmir Terrorist Attack News
पजालपोरा में हमला - फोटो : अमर उजाला

आतंकवाद का गढ़ रहे दक्षिणी कश्मीर में आतंकी संगठन खात्मे की कगार पर हैं। हिजबुल और जैश जैसे आतंकी संगठनों के बड़े-बड़े कमांडर को सुरक्षाबलों में मार गिराया है। इसके चलते आतंकी तंजीमों में बौखलाहट है। मंगलवार को अनंतनाग जिले के बिजबेहाड़ा में आतंकियों ने आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया। हालांकि इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई। बता दें कि जिस मार्ग पर हमला हुआ है उसी मार्ग से सीआरपीएफ की आरओपी (रोड ओपनिंग पार्टी) निकलती है।

Jammu Kashmir Pazalpora Attack Today News Kashmir Terrorist Attack News
पजालपोरा में हमला - फोटो : अमर उजाला

आईईडी को एक वाहन के अंदर प्लांट किया गया था। इस ब्लास्ट में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस कायराना हमले के बाद पजालपोरा इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

Jammu Kashmir Pazalpora Attack Today News Kashmir Terrorist Attack News
पजालपोरा में हमला - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कश्मीर संभाग में आतंकी संगठनों की कमर टूट चुकी है। सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर लोगों में भय फैलाने के लिए सीमा पार से ऐसी साजिशें रची जा रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Kashmir Pazalpora Attack Today News Kashmir Terrorist Attack News
पजालपोरा में हमला - फोटो : अमर उजाला

वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहाड़ा क्षेत्र में एक कम तीव्रता वाली आईईडी को प्लांट किया था। इलाके में हुए विस्फोट में किसी भी तरह की जन हानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Pazalpora Attack Today News Kashmir Terrorist Attack News
पजालपोरा में हमला - फोटो : अमर उजाला

उधर, जम्मू बस स्टैंड से बरामद की गई आईईडी में किस तरह का विस्फोटक शामिल है, इसकी जांच चल रही है। आईईडी को निष्क्रिय करने के बाद चंडीगढ़ एफएसएल भेजा जाएगा। एसपी पीडी नित्य का कहना है कि एफएसएल के पास कोई भी विस्फोटक लाइव नहीं भेजा जा सकता। लिहाजा बम निरोधक दस्ते से इसे निष्क्रय करके एफएसएल के पास भेजा जाएगा। बता दें कि बरामद आईईडी का लगभग 7 किलो वजन है। जिसे एक बर्तन में फिट किया गया है। इसके एक्टिव होने के 10 से 15 मिनट के बाद ही यह फट जाती है। जम्मू बस स्टैंड से बरामद की गई आईईडी कितनी शक्तिशाली थी इसका खुलासा तो जांच में ही होगा, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि विस्फोटक चाहे तीन किलो का भी हो, उससे बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed