{"_id":"6ad29c18a9db95efad0abaf4","slug":"road-accident-jammu-news-c-10-jmu1059-1040786-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार\nपिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार पिता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
- घटनास्थल से गुजर रहीं एडीसी ने गाड़ी रुकवाकर घायलाें की मदद के लिए पुलिस को बुलाया
- पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार वाहन जब्त, थाना बाहु फोर्ट में एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुलिस मुख्यालय के सामने शुक्रवार दोपहर टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में मृतक के बेटे को भी चोटें आईं। टक्कर मारने के बाद चालक टैंकर लेकर भाग निकला। कुछ देर बार पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। वाहन भी जब्त कर लिया गया है। थाना बाहु फोर्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।
मृतक की पहचान कुलदीप राज शर्मा निवासी जैन बाजार के रूप में हुई है। वह बेटे के साथ स्कूटी पर जा रहे थे कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के समय एडीसी अनसुइया जम्वाल घटनास्थल से गुजर रहीं थीं। उन्होंने जैसे ही पिता-पुत्र को स्कूटी से सड़क पर गिरते देखा तो अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक वह दोनों पिता-पुत्र के पीछे बाइक पर चल रहा था। उसने देखा कि टैंकर चालक ने एकदम से स्कूटी को कट मारा और फरार हो गया। कुलदीप के बेटे ने बताया कि टक्कर के बाद वह और उनके पिता सड़क पर गिर गए। पिता का सिर फट गया। उन्हें भी कंधे पर गंभीर चोट आई है।
मामले की जांच की जा रही है : थाना प्रभारी
थाना बाहु फोर्ट के प्रभारी जयपाल शर्मा ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को जब्त करने के साथ आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।