फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: ied found at Manjakote near Rajouri, vehicular movement halted

जम्मू-कश्मीर: राजोरी के पास मंजाकोट में मिला आईईडी, वाहनों की आवाजाही रुकी

Wed, 17 Feb 2021 11:12 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 17 Feb 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: ied found at Manjakote near Rajouri, vehicular movement halted
राजोरी में मिला आईईडी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के पास मंजाकोट में आईईडी मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में मिले आईईडी के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया गया है। इससे पहले मंगलवार को आंतकियों ने अनंतनाग जिले के बिजबिहारा में आईईडी ब्लास्ट किया था। हालांकि इस ब्लास्ट में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी। 

विज्ञापन


जिले के मंजाकोट इलाके में मिली आईईडी को पूंछ हाईवे के किनारे एक प्रेशर कुकर में फिट किया गया था। इस पर पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह जम्मू-पुंछ राजमार्ग के पास स्थित मंजाकोट इलाके के एक नाले में उन्हें संदिग्ध लकड़ी के बक्से के अंदर प्रेशर कुकर और उसमें बंधे तारों के साथ आईईडी मिली। उन्होंने जानकारी दी कि क्षेत्र को सील कर दिया गया है और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुला लिया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जम्मू बस स्टैंड से बरामद किए गए आईईडी में किस तरह का विस्फोटक शामिल है, इसकी जांच चल रही है। आईईडी को निष्क्रिय करने के बाद चंडीगढ़ एफएसएल भेजा जाएगा। एसपी पीडी नित्य का कहना है कि एफएसएल के पास कोई भी विस्फोटक लाइव नहीं भेजा जा सकता। लिहाजा बम निरोधक दस्ते से इसे निष्क्रय करके एफएसएल के पास भेजेंगे।

बता दें कि बरामद आईईडी का वजन लगभग 7 किलो है। जिसे एक बर्तन में फिट किया गया था। इसके एक्टिव होने के 10 से 15 मिनट के बाद ही यह फट जाती है। जम्मू बस स्टैंड से बरामद की गई आईईडी कितनी शक्तिशाली थी इसका खुलासा तो जांच में ही होगा, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि विस्फोटक चाहे तीन किलो का भी हो, उससे बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed