फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   business news

Jammu News: बादाम-पिस्ता महंगे, ड्राई फ्रूट की खरीदारी पर भी असर

विज्ञापन
business news
- कीमतें बढ़ने से बिक्री घटी, ग्राहक जरूरत के मुताबिक ही कर रहे खरीदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। त्योहारी सीजन में ड्राई फ्रूट की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। खासकर बादाम और पिस्ता के दाम में लगातार बढ़ोतरी हुई है। बाजार में बादाम की कीमत जुलाई और अगस्त में 800 रुपये प्रति किलो थी, जो सितंबर में बढ़कर 1100 रुपये पहुंच गई। अक्तूबर में भी यह इसी स्तर पर बनी हुई है।
पिस्ता के दाम में सबसे अधिक तेजी आई है। जुलाई में 1000 रुपये प्रति किलो बिकने वाला पिस्ता अक्तूबर में 1700 रुपये तक पहुंच गया है। काजू की कीमत 900 से बढ़कर 950 रुपये प्रति किलो हो गई है। अखरोट 400 रुपये और किशमिश 550 रुपये प्रति किलो पर स्थिर हैं।
विज्ञापन

---
महंगाई से कारोबार प्रभावित
वेयरहाउस के दुकानदार ज्योति गुप्ता का कहना है कि ड्राई फ्रूट महंगे होने से आम लोगों के साथ दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कीमतें बढ़ने के कारण ग्राहक पहले के मुकाबले कम मात्रा में सामान खरीद रहे हैं, जिससे बिक्री घट रही है। उनके अनुसार, दाम अधिक होने पर लोग खरीदारी सीमित कर देते हैं और इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आयात और परिवहन लागत का असर
कनक मंडी के दुकानदार मनीष गुप्ता के मुताबिक, ड्राई फ्रूट के आयात और परिवहन से जुड़ी लागत में बदलाव का असर भी कीमतों पर पड़ रहा है। पहले ईरान से आने वाला माल जहाज के माध्यम से पहुंचता था, जबकि अब परिवहन के तरीके में बदलाव से लागत प्रभावित हुई है। हालांकि, इसका असर सभी ड्राई फ्रूट पर एक समान नहीं है। बादाम और पिस्ता के दाम में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

---
नई फसल से राहत की उम्मीद
दुकानदारों को अब नई फसल आने का इंतजार है। उनका मानना है कि बाजार में नई फसल की पर्याप्त आवक होने पर कीमतें स्थिर हो सकती हैं या इनमें कुछ कमी आ सकती है। इससे ग्राहकों को राहत मिलने के साथ बिक्री में सुधार की संभावना भी है।
---
चार माह में ड्राई फ्रूट के बढ़े दाम (प्रति किलो रुपये)
ड्राई फ्रूट
जुलाई
अगस्त
सितंबर
अक्टूबर
पिस्ता
1,000
1,300
1,500
1,700
बादाम 800 800 1,100
1,100
काजू 900 900 900 950
अखरोट 400 400 400 400
किशमिश 550 550 550 550
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed