जम्मू-कश्मीर के हालात पर लोगों की बातें, कोई बोला- सब अच्छा होगा तो किसी ने कहा- मानो फिल्म चल रही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं जम्मू में पढ़ने के लिए आई हूं, लेकिन यहां के हालात देखकर मुझे डर तो नहीं लग रहा है। लेकिन हमारे राज्य का क्या होगा ये सोचकर मैं थोड़ी असमंजस में हूं कि क्या होने वाला है।
-नेहा समसाल
मैंने अभी ही सेमेस्टर-1 में दाखिला लिया है। राज्य के मौजूदा हालात देखकर मुझे लग रहा है कि कहीं हमारी पढ़ाई पर असर न पड़े। मुझे लगता है जो भी होगा राज्य की भलाई के लिए होगा।
-मानता शर्मा
राज्य में जो चल रहा है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि कोई फिल्म चल रही है। कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या होगा। लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि जो भी हो वे हम लोगों के हित में ही हो।
-नीरज