{"_id":"6a9dd6048316271179078283","slug":"a-car-crashed-into-a-pole-and-struck-two-people-one-died-samba-news-c-10-jam1005-1006504-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खंभे को तोड़ कार ने दो लोगों\nको चपेट में लिया, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खंभे को तोड़ कार ने दो लोगों को चपेट में लिया, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा में हाईवे पर सब्जी मंडी के पास हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। जम्मू-पठानकोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाड़ी ब्राह्मणा सब्जी मंडी के पास रविवार को एक बेकाबू कार ने बिजली के खंभे को तोड़ते हुए दो लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो लोग राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे एक पेड़ की छाया में बैठे थे। अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे राजमार्ग से नीचे उतर गई। रास्ते में बिजली के खंभे को तोड़ते हुए कार ने दोनों लोगों को चपेट में ले लिया। घायलों को तुरंत जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया जहां डाॅक्टरों ने यशपाल सिंह निवासी ध्यानसर को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का इलाज चल रहा है और उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। उसकी पहचान विशाल कुमार निवासी ध्यानसर के रूप में हुई है। कार चालक सुरक्षित है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार चालक विजय कुमार निवासी कठुआ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है। खंभा क्षतिग्रस्त होने से इलाके की बिजली आपूर्ति भी काफी देर तक बाधित रही।