फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Conditions worsen on the Samba-Mansar road due to heavy rain; car gets stuck in a seasonal drain.

Jammu News: तेज बारिश से सांबा-मानसर मार्ग पर बिगड़े हालात, बरसाती नाले में फंसी कार

विज्ञापन
Conditions worsen on the Samba-Mansar road due to heavy rain; car gets stuck in a seasonal drain.
सैन्य क्षेत्र के पास बरसाती नाले में अचानक पानी आने से आई दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। तेज बारिश ने रविवार को एक बार फिर सांबा-मानसर मार्ग पर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। भारी बारिश के चलते मार्ग पर कई स्थानों पर बरसाती पानी, मलबा और पत्थर सड़क पर आने से यातायात प्रभावित रहा। सांबा के मानसर मोढ़ पर सैन्य क्षेत्र के पास स्थित बरसाती नाले में अचानक पानी का बहाव तेज होने से एक कार फंस गई, जिससे घंटों मार्ग पर आवाजाही बाधित रही।
स्थानीय सुनील शर्मा, नवीन कुमार, सतीश कुमार और बाबूराम के अनुसार, बारिश के दौरान इस नाले में अक्सर पानी का बहाव बढ़ जाता है और सड़क पर मलबा व बड़े पत्थर जमा हो जाते हैं। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार यातायात घंटों तक प्रभावित रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी लंबे समय से इस बरसाती नाले पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं, ताकि बारिश के दौरान आवागमन सुरक्षित और सुचारु रह सके, लेकिन लोगों का कहना है कि अब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सांबा-मानसर मार्ग की देखरेख की जिम्मेदारी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के पास है, लेकिन सड़क की हालत सुधारने और इसकी कायापलट के लिए अभी तक कोई ठोस कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से बरसाती नाले पर पुल निर्माण तथा सड़क की मरम्मत और सुधार कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है, ताकि हर बारिश में पैदा होने वाली यातायात समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed