फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर के लोगों में चिंता: बोले, स्कूल बंद तो पर्यटन स्थल क्यों खुले

Tue, 06 Apr 2021 12:23 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 06 Apr 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
People of Kashmir are worried: says when schools are closed, why tourist places open
कश्मीर में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद करने को लेकर जारी किये गए निर्देश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्या केवल स्कूलों को बंद करने से कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सकता है, क्या पर्यटन स्थलों पर कोरोना नहीं फैलेगा। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में कश्मीर में पर्यटकों की आमद को लेकर चिंतित हैं।
Trending Videos
People of Kashmir are worried: says when schools are closed, why tourist places open
ट्यूलिप गार्डन में बिना मास्क के लोग
इस बीच जिला प्रशासन के अनुसार पूरी कोशिश की जा रही है कि जमीनी स्तर पर एसओपी को लागू कराया जाए। इसके लिए प्रशासन ने एक हिफाजत प्रोग्राम भी शुरू किया है, जिससे लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों को बंद करने के निर्देश के बाद सामने आई ट्यूलिप गार्डन की तस्वीरों ने लोगों को सवाल पूछने पर मजबूर कर दिया है।
People of Kashmir are worried: says when schools are closed, why tourist places open
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : Amar Ujala
सूत्रों की मानें तो ट्यूलिप गार्डन में रोजाना 5000 से ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। यहां न कहीं सोशल डिस्टेंसिंग देखने को मिलती है और न ही एसओपी का पालन हो रहा है। मास्क भी बहुत कम लोग पहने दिखाई देते हैं। श्रीनगर उपायुक्त ऐजाज असद ने कहा कि लोगों द्वारा उठाई गई चिंताओं को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
People of Kashmir are worried: says when schools are closed, why tourist places open
घाटी के स्कूल - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रशासन अपना काम कर रहा है। लोग इसे केवल सरकार की लड़ाई न समझें यह उनकी जिम्मेदारी भी बनती है कि जो कोविड के प्रोटोकॉल जारी किये गए हैं उनका सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
People of Kashmir are worried: says when schools are closed, why tourist places open
कोरोना के चलते बंद हुए स्कूल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि श्रीनगर प्रशासन ने एक प्रोग्राम की शुरुआत की है जिसका नाम हिफाजत है। इसमें सोशल आउटरीच के तहत लोगों को एसओपी का पालन करने के लिए उनमें जागरूकता फैलाने के लिए सिविल सोसाइटी के वालंटियर्स सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में ट्रक में किशोरी से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed