{"_id":"606bebad8ebc3e590b34523b","slug":"conspiracy-being-done-by-terrorists-in-the-valley-increased-security-arrangements","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घाटी में आतंकियों द्वारा लगातार रची जा रही साजिशें, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में आतंकियों द्वारा लगातार रची जा रही साजिशें, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
Tue, 06 Apr 2021 10:33 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षा बढ़ाई
- फोटो : बासित जरगर
घाटी में आतंकियों की दो साजिशों को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने सोमवार को विस्फोटकों के जखीरे के साथ प्लांट की गई आईईडी को बरामद किया। बड़े हादसे को अंजाम देने के दहशतगर्दों के मंसूबों पर पानी फेरने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के एलओसी से सटे इलाके टंगधार में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की सतर्कता ने उन्हें एक बड़ी कामयाबी दिलाई। उनके द्वारा विस्फोटक बरामद किए गए जिन्हें आतंकी घाटी के आंतरिक इलाकों में पहुंचा कर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे। सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल एमरॉन मौसवी ने बताया कि 4 अप्रैल की रात को इंटेलिजेंस एजेंसियों को इनपुट मिला था कि टंगधार स्थित जामिया मस्जिद के करीब विस्फोटकों का आदान-प्रदान किया जाना है। इसके आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना द्वारा अपने सर्विलांस ग्रिड को सक्रिय कर दिया गया।
Trending Videos
घाटी में सुरक्षा बढ़ाई
- फोटो : बासित जरगर
साथ ही कड़ी निगरानी रखी जाने लगी। सोमवार को शाम करीब पौने पांच बजे टंगधार मुख्य बाजार में सेना के बम निरोधक दस्ते द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लास्टिक एक्सप्लोसिव के 15 स्टिक्स बरामद किए गए। प्रवक्ता ने बताया कि यह विस्फोटक घाटी के आंतरिक इलाकों तक पहुंचाए जाने थे। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के स्थानीय लोगों को परेशान नहीं किया गया।
घाटी में सुरक्षा बढ़ाई
- फोटो : बासित जरगर
वहीं, श्रीनगर के खानयार इलाके में सोमवार शाम करीब 6 बजे एक संदिग्ध डिब्बा मिला इसमें आईईडी प्लांट कर रखा गया था। इसके बाद आस-पास के इलाके को सील कर दिया गया। बम निरोधक दस्ते ने डिब्बे को अपने कब्जे में ले लिया और उसे थोड़ी दूर ले जाकर नष्ट कर दिया। एसएसपी श्रीनगर संदीप चौधरी ने बताया कि फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षा बढ़ाई
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में भाजपा नेता के घर हमले में दो महिलाएं गिरफ्तार
श्रीनगर। नौगाम इलाके में भाजपा नेता अनवर खान के घर पर गत एक अप्रैल को हुए हमले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। हमले में पुलिसकर्मी रमीज राजा शहीद हो गए थे। इस हमले में शामिल चार आतंकियों में से दो को सुरक्षाबलों ने घटना के अगले ही दिन मारकर 24 घंटे के भीतर पुलिसकर्मी की शहादत का बदला ले लिया था।
श्रीनगर। नौगाम इलाके में भाजपा नेता अनवर खान के घर पर गत एक अप्रैल को हुए हमले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। हमले में पुलिसकर्मी रमीज राजा शहीद हो गए थे। इस हमले में शामिल चार आतंकियों में से दो को सुरक्षाबलों ने घटना के अगले ही दिन मारकर 24 घंटे के भीतर पुलिसकर्मी की शहादत का बदला ले लिया था।
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षा बढ़ाई
- फोटो : बासित जरगर
गिरफ्तार दोनों महिलाएं नौगाम इलाके के बुनगाम की हैं। इनकी शिनाख्त तब्बसुम मकबूल व अंजुम यूनिस के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि अंजुम फिलहाल नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। पुलिस के अनुसार दोनों से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें- युवाओं को आतंकवाद की राह पर जाने से रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शिक्षकों से की यह अपील
यह भी पढ़ें- युवाओं को आतंकवाद की राह पर जाने से रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शिक्षकों से की यह अपील