फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: राज्य के दर्जे के लिए पीडीपी ने भरी हुंकार, पीएसी की बैठक में बनी ये रणनीति

Sat, 27 Mar 2021 08:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 27 Mar 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
PDP Meeting in Srinagar under chairmanship of PAC chairperson and party President Mehboba Mufti
पीएसी की बैठक में मौजूद महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर में पीडीपी की चौदह सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति(पीएसी) की शनिवार को बैठक हुई। महबूबा मुफ्ती के पुनः अध्यक्ष चुने के बाद यह पहली बैठक थी। बैठक में राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सदस्यों ने पीडीपी के संकल्प की सराहना और पांच अगस्त के बाद के मुद्दों को लेकर समर्थन किया। साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने दोनों ओर से शांति के हालिया माहौल और युद्धविराम समझौते का स्वागत किया। 

PDP Meeting in Srinagar under chairmanship of PAC chairperson and party President Mehboba Mufti
पीएसी की बैठक में मौजूद महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

बैठक में कश्मीर की आवाज को बुलंद करने और केंद्रीय एजेंसियों की कार्यशैली की निंदा करते हुए सदस्यों ने पार्टी अध्यक्ष के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की। वरिष्ठ नेता और पीएसी सदस्य मोहम्मद सरताज मदनी और नईम अख्तर बैठक में शामिल नहीं हो सके क्योंकि दोनों नेता हिरासत में हैं। पीएसी ने पार्टी के युवा अध्यक्ष वहीद उर रहमान पारा के खिलाफ लगे आरोपों और उनकी हिरासत को राजनीतिक षडयंत्र का हिस्सा करार दिया।

PDP Meeting in Srinagar under chairmanship of PAC chairperson and party President Mehboba Mufti
पीएसी की बैठक में मौजूद महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

बैठक के बाद पीडीपी नेता महबूब बेग ने कहा कि पांच अगस्त 2019 के बाद हमारी मुलाकात नहीं हुई थी। पहली बार पार्टी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष से मुलाकात कर सियासी रणनीति पर बात की। इन दौरान अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर चर्चा हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि राज्य के दर्जे की बहाली के लिए हिंसा का रास्ता अख्तियार किए बिना हम अपनी जंग जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
PDP Meeting in Srinagar under chairmanship of PAC chairperson and party President Mehboba Mufti
पीएसी की बैठक में मौजूद महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

बेग ने कहा कि केंद्र के फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर के साथ ही लद्दाख के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि उनकी जमीन चली जाएगी। लोगों के हक के लिए हम अपनी जंग को जारी रखेंगे। पीडीपी सदैव लोगों के मुद्दों को उठाती रही है।

विज्ञापन
PDP Meeting in Srinagar under chairmanship of PAC chairperson and party President Mehboba Mufti
पीएसी की बैठक में मौजूद महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

पीडीपी नेता ने कहा कि राज्य के दर्जे की बात है तो उसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री ने कहा कि राज्य का दर्जा मिलेगा और ये बात तो बिल में है। लेकिन हम चाहते हैं कि हमारे जो अधिकार हैं, जो हमें संविधान द्वारा मिले थे, जिनसे जम्मू-कश्मीर की एक विशिष्ठ पहचान थी, उन्हें वापस प्राप्त किया जाए। उन अधिकारों के लिए पार्टी अपनी मुहिम जारी रखेगी। डीडीसी चुनावों में हमने हिस्सा लिया आगे भी चुनावों में हिस्सा लेंगे। जम्मू-कश्मीर की पहचान के लिए प्रदेश के सभी सियासी दलों को एक होकर अपनी बात रखनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed