जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। प्रदेश में जनवरी के बाद शनिवार को 271 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इससे पहले शुक्रवार को 210 मामले सामने आए थे। चिंता की बात ये है कि प्रदेश के सभी बीस जिले कोरोना संक्रमण से ग्रस्त हैं। प्रदेश में अब तक 1984 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1252 लोगों की मौत हुई है। हालांकि शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 121 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर पहुंचे थे।
तेज हुई कोरोना की रफ्तार: जम्मू-कश्मीर में मिले 271 नए संक्रमित, इन बातों का रखें ध्यान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 27 Mar 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन