{"_id":"5c617f7abdec22737672817b","slug":"passengers-of-kashmir-raised-pro-pakistan-slogans-in-jammu-students-of-college-protested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी यात्रियों ने जम्मू के कॉलेज में लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, बवाल, लाठीचार्ज, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी यात्रियों ने जम्मू के कॉलेज में लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, बवाल, लाठीचार्ज, पथराव
Mon, 11 Feb 2019 07:28 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 11 Feb 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
jammu protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में साइंस कालेज के पास बने ओकाफ इस्लामिया के ब्याज होस्टल में रुके कश्मीरी लोगों और कालेज के स्टूडेंट्स के बीच जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद स्टूडेंट्स भड़क गए। बवाल इतना बढ़ गया कि कश्मीरी लोगों और स्टूडेंट्स के बीच मारपीट हुई। एक दूसरे पर पथराव किया। बचाव करने पुलिस ने स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज भी किया। बहरहाल, होस्टल और कालेज परिसर में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।
jammu protest
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार कश्मीर जाने वाले लोग घर न जाने के चलते प्रदर्शन कर रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे एक बोलेरा कार पर किसी ने पत्थर फेंक दिया। बोलेरो में बैठे लोग बाहर आ गए और उनकी कश्मीरी लोगों से बहसबाजी शुरू हो गई। ऐसा आरोप है कि उसी समय कुछ कश्मीरी लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। होस्टल के पास ही कालेज के ग्राउंड पर खेल रहे कुछ स्टूडेंट्स ने इसकी आवाज सुनी तो वह भड़क गए।
jammu protest
- फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते सभी स्टूडेंट्स वहां जमा हो गए। वह लोग होस्टल के बाहर पहुंच गए और कश्मीरी लोगों को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर पूछताछ की। बस इसी बात पर दोनों तरफ के गुट में मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज किया तो वह और भड़क गए। स्टूडेंट्स ने पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने पूरे कालेज और होस्टल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu protest
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। डीआईजी, एसएसपी, शहर के नार्थ और साउथ के एसपी, दोमाना, बख्शी नगर के डीएसपी सहित पूरे शहर के पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया। जिला प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

तथ्य जुटाने में जुटी पुलिस
"ऐसी खबर मिली थी कि कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं। जिसके बाद कालेज के स्टूडेंट्स ने इसका विरोध किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हकीकत में हुआ क्या है। यह पूछने पर कि क्या दो पुलिस कर्मियों को लाठीचार्ज करने पर सस्पेंड किया गया है, तो इस पर जवाब आया कि अभी कुछ ऐसा नहीं हुआ। पुलिस सभी तथ्य इकट्ठा कर रही है।"-तेजिंदर सिंह, एसएसपी जम्मू