फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ममता-महबूबा और कांग्रेस को पीएम ने कुछ ऐसे घेरा, साथ ही समझिए शाह की बातों का सार

Sat, 26 Dec 2020 04:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 26 Dec 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
India PM Narendra Modi Launch Health Insurance Scheme in Jammu Kashmir News kashmir, Prime Minister Narendra Modi launched health insurance scheme
जम्मू-कश्मीर के लोगों को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : बासित जरगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरी इच्छा थी कि इस योजना का शुभारंभ अटल जी की जयंती के अवसर पर हो, पर कुछ व्यस्तता के चलते संभव नहीं हो सका। डीडीसी चुनाव में लोगों की भागीदारी को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा जम्मू-कश्मीर के हर वोटर के चेहरे पर मुझे विकास के लिए एक उम्मीद नजर आई, उमंग नजर आई। हर वोटर की आंखों में मैंने अतीत को पीछे छोड़ते हुए, बेहतर भविष्य का विश्वास देखा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष भी किए।

India PM Narendra Modi Launch Health Insurance Scheme in Jammu Kashmir News kashmir, Prime Minister Narendra Modi launched health insurance scheme
जम्मू-कश्मीर के लोगों को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : बासित जरगर

पीडीपी पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था कि हम लोग जम्मू-कश्मीर की सरकार का हिस्सा थे। लेकिन हमने उस सत्ता सुख को छोड़ दिया था। क्योंकि हमारा मुद्दा था कि पंचायतों का चुनाव कराओ। इस मुद्दे पर सरकार का साथ छोड़ जनता के साथ खड़े हुए।

India PM Narendra Modi Launch Health Insurance Scheme in Jammu Kashmir News kashmir, Prime Minister Narendra Modi launched health insurance scheme
जम्मू-कश्मीर के लोगों को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : बासित जरगर

प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इन चुनावों ने ये भी दिखाया कि हमारे देश में लोकतंत्र कितना मजबूत है। लेकिन एक पक्ष और भी है, जिसकी तरफ मैं देश का ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं। पुडुचेरी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पंचायत और म्युनिसिपल इलेक्शन नहीं हो रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप हैरान होंगे, सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में ये आदेश दिया था। लेकिन वहां जो सरकार है, इस मामले को लगातार टाल रही है। साथियों, पुडुचेरी में दशकों के इंतजार के बाद साल 2006 में स्थानीय निकाय चुनाव हुए थे। इन चुनावों में जो चुने गए उनका कार्यकाल साल 2011 में ही खत्म हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
India PM Narendra Modi Launch Health Insurance Scheme in Jammu Kashmir News kashmir, Prime Minister Narendra Modi launched health insurance scheme
जम्मू-कश्मीर के लोगों को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : बासित जरगर

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज शुरू होने वाली योजना जम्मू-कश्मीर की तस्वीर बदलेगी। जम्मू-कश्मीर के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। शाह ने उपराज्यपाल प्रशासन को कोविड-19 से लड़ने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त के बाद जम्मू-कश्मीर में बहुत परिवर्तन आया है। कहा कि अभी-अभी चुनाव समाप्त हुए। इस दौरान रक्त की एक बूंद नहीं बही। 

विज्ञापन
India PM Narendra Modi Launch Health Insurance Scheme in Jammu Kashmir News kashmir, Prime Minister Narendra Modi launched health insurance scheme
जम्मू-कश्मीर के लोगों को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : बासित जरगर

शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की आवाम ने जिस तरह इस चुनाव में हिस्सा लिया है, वह जम्मू-कश्मीर के विकास की तस्वीर लिखेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा किया गया वादा पूरा हुआ है। सुरक्षा और शांति की बहाली हुई है। कश्मीर शांति का अनुभव कर रहा है। शांति के बिना विकास संभव नहीं है। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और शांति लंबे समय बाद बहाल हुई है। इसके लिए भारत सरकार की ओर से मैं उपराज्यपाल प्रशासन को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं जम्मू-कश्मीर की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री द्वारा किए हर वादे को केंद्र और उपराज्यपाल प्रशासन पूरा करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed