सेना में होने वाली भर्ती को लेकर उत्तरी कमान की तरफ से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवाओं को संदेश दिया गया है। डिप्टी डायरेक्टर जनरल रिक्रूटिंग ब्रिगेडियर जवाहर ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुए हालातों में सुधार होते ही सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी।
सेना में भर्ती होने का स्वर्णिम अवसर, उत्तरी कमान ने युवाओं को दिया ये संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिगेडियर जवाहर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सेना का भर्ती कार्यालय श्रीनगर और जम्मू में स्थित है। जहां जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवा आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सांबा, रियासी और श्रीनगर व कारगिल पट्टन में 2500 युवा सेना में शामिल किए गए।
कहा कि वर्ष 2020-21 में कारगिल, बांदीपोरा, राजोरी में सेना भर्ती रैली प्रस्तावित की गई है। इसके लिए करीब 50 हजार आवदेन मिल चुके हैं। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण भर्ती की प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग
उन्होंने कहा कि लेकिन अब आवेदकों व अभिभावकों को आश्वस्त कराना चाहते हैं कि कोरोना का प्रभाव कम होते ही सेना भर्ती का आयोजन होगा और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते भर्ती प्रक्रिया भी प्रभावित रही है। वहीं अब उत्तरी कमान द्वारा की गई इस घोषणा के बाद से दोनों प्रदेशों के युवाओं में उत्साह है।
यह भी पढ़ेंः लद्दाख से जम्मू-कश्मीर तक ऐसे मुश्किल हालात में काम करती है सेना, तस्वीरें कराएंगी गर्व का एहसास
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीरः क्वारंटीन केंद्र से भाग गए पांच सौ लोग, फिर भागने वालों ने ही लगाए आरोप