नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में आज यानी कि रविवार को जम्मू के पूर्व पार्टी विधायक श्रीनगर में पार्टी अध्यक्ष व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे। इस दौरान फारूक अब्दुल्ला की पत्नी भी नजर आईं। फारूक अब्दुल्ला अपने चिरपरिचित हंसमुख अंदाज में नजर आए।
जम्मू-कश्मीरः अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आए फारूक अब्दुल्ला, देखिए तस्वीरें
दोनों शीर्ष नेताओं से मुलाकात के लिए पार्टी ने राज्यपाल से अनुमति मांगी थी। पार्टी नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व के साथ जम्मू-कश्मीर में मौजूदा परिदृश्य के साथ बीडीसी चुनाव पर चर्चा की। फारूक से मिलने से पहले इस प्रतिनिधिमंडल ने उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की।
बीडीसी चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस में हलचल बढ़ी है। पार्टी हाई कमान ने स्थानीय इकाई को उम्मीदवारों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें जिला कमेटी, लॉ कमेटी, स्थानीय नेताओं को इसके लिए अधिकृत किया गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा के अनुसार अधिसूचना जारी करने के साथ सरकार ने पार्टी नेताओं से पाबंदियां हटाई हैं। इससे वे पंच, सरपंचों से संपर्क नहीं रख पाए हैं।
#WATCH National Conference (NC) leaders Hasnain Masoodi and Akbar Lone meet former J&K CM Farooq Abdullah and his wife Molly Abdullah at their residence in Srinagar pic.twitter.com/G842irK9NJ— ANI (@ANI) October 6, 2019