फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mughal road closed due to heavy rain in Jammu division, helicopter service affected in Vaishno Devi

Weather Updates:जम्मू संभाग में भारी बारिश से मुगल रोड बंद, वैष्णो देवी में हेलिकॉप्टर-बैटरी कार सेवा प्रभावित

Sat, 10 Sep 2022 11:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 10 Sep 2022 11:23 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। शनिवार सुबह हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। कटड़ा में धुंध और बारिश के कारण वैष्णो देवी हवाई सेवा प्रभावित रही। इसके अलावा कई स्थानों पर संपर्क मार्ग पर पत्थर भी गिरे हैं। 

विज्ञापन
Mughal road closed due to heavy rain in Jammu division, helicopter service affected in Vaishno Devi
भूस्खलन के बाद मुगल रोड - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। शनिवार सुबह हुई बारिश से श्रीनगर को पुंछ से जोड़ने वाला हाईवे मुगल रोड भूस्खलन के कारण बंद हो गया। इसके अलावा वैष्णो देवी में हेलिकॉप्टर, बैटरी कार सेवा प्रभावित हो गई है। राजोरी समेत अन्य जिलों में हल्की से तेज बारिश हुई है। कश्मीर में दिन के पारे में उछाल के साथ तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वालों कुछ दिनों में बारिश हो सकती है। जम्मू में शनिवार सुबह की शुरुआत बादलों की गड़गड़ाहट और बारिश के साथ हुई।  इससे पहले शुक्रवार को धूप में तपिश का अहसास हुआ। जम्मू में आद्रता का प्रतिशत 77 तक पहुंच जाने से उमस ने भी अभी पीछा नहीं छोड़ा है। हालांकि रात के मौसम में ठंडक का अहसास बढ़ा है।
विज्ञापन


जम्मू में 19.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 34.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 43.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन यहां आर्द्रता का प्रतिशत 88 तक पहुंच जाने से उमस का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनिहाल में दिन का तापमान 29.6, बटोत में 26.8 और भद्रवाह में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 32.0, पहलगाम में 26.4 और गुलमर्ग में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Mughal road closed due to heavy rain in Jammu division, helicopter service affected in Vaishno Devi
कटड़ा में त्रिकुटा की पहाड़ियों में छाई धुंध - फोटो : संवाद

त्रिकुटा पर्वत पर बादल और धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित

माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर शुक्रवार को दिनभर धुंध व बादल छाए रहने से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। इसके कारण माता के दर्शन करने आए भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

कटड़ा में त्रिकुटा पर्वत पर दिनभर धुंध रहने से आधार शिविर से सांझी छत के लिए चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। इससे ऑनलाइन बुकिंग करवा चुके यात्रियों को निराशा होना पड़ा। काफी देर इंतजार करने के बाद पैदल चलने में असमर्थ लोगों को पालकी व घोड़ों का सहारा लेकर भवन की प्रस्थान करना पड़ा।

हालांकि, अर्द्धकुवारी से भवन तक हिमकोटि मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार और भवन से भैरव घाटी के लिए रोपवे सेवा बहाल रहने से भक्तों को राहत मिली।  पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को 21906 के भक्तों ने अपना पंजीकरण करवाकर प्राकृतिक पिंडिंयों के समक्ष नमन किया था।

वहीं, शुक्रवार को शाम छह बजे तक 15 हजार से अधिक भक्त अपना पंजीकरण करवाकर माता के भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed