{"_id":"5e1c818f8ebc3e87ec800e66","slug":"militants-arrested-with-dsp-davinder-singh-were-making-conspiracy-of-militant-attack-on-republic-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर बड़े हमले की साजिश रच रहे थे डीएसपी के साथ पकड़े गए आतंकी, ये प्रदेश थे निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर बड़े हमले की साजिश रच रहे थे डीएसपी के साथ पकड़े गए आतंकी, ये प्रदेश थे निशाने पर
Mon, 13 Jan 2020 08:13 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 13 Jan 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
इनसेट में डीएसपी देविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में डीएसपी के साथ पकड़े गए दोनों आतंकी गणतंत्र दिवस पर बड़े हमले की फिराक में थे। सूत्रों का कहना है कि आतंकी पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और जम्मू में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। दोनों आतंकियों के साथ कुछ और आतंकियों को भी जुड़ना था। आतंकी नवीद और उसका साथी डीएसपी देविंदर सिंह के साथ पकड़ा गया था। सूत्रों का यह भी कहना है कि डीएसपी और आतंकियों का कनेक्शन है।
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से आतंकी किसी बड़े हमले की फिराक में हैं। लेकिन हर बार उनके मंसूबे फेल रहे हैं। साथ ही 370 हटने और केंद्र शासित प्रदेश बनने के साथ पीओके में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमलों से तिलमिलाए आतंकी बड़ा हमला करने की साजिश रच रहे हैं। पकड़े गए आतंकी भी बड़ा हमला करने की फिराक में थे।
गणतंत्र दिवस की तैयारी
- फोटो : पीटीआई
यह जानकारी भी सामने आई है कि डीएसपी देविंदर सिंह कई मोबाइल फोन ऑपरेट कर रहे थे। इन नंबरों से सिर्फ वह आतंकियों से बात करते थे। इन नंबरों की जांच भी की जा रही है। इन नंबरों से फोन काल, या फिर सोशल मीडिया के जरिए हुई गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दर्जन टीमें जांच के लिए बनाई गईं
डीएसपी के मामले की जांच के लिए एक दर्जन टीमों को गठित किया गया है। यह टीमें कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जांच कर रही हैं। एक टीम स्थायी तौर पर शोपियां में डेरा डाले हुए है।
डीएसपी के मामले की जांच के लिए एक दर्जन टीमों को गठित किया गया है। यह टीमें कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जांच कर रही हैं। एक टीम स्थायी तौर पर शोपियां में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
एनआईए को सौंपी जा सकती है जांच
सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच एनआईए को सौंपी जा सकती है। हालांकि, पहले से ही तमाम खुफिया एजेंसियां अपने-अपने स्तर पर इसकी जांच कर रही हैं। डीएसपी से कई एजेंसियों ने पूछताछ की है। लेकिन इस मामले की जांच को एनआईए के पास सौंपा जा सकता है।
सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच एनआईए को सौंपी जा सकती है। हालांकि, पहले से ही तमाम खुफिया एजेंसियां अपने-अपने स्तर पर इसकी जांच कर रही हैं। डीएसपी से कई एजेंसियों ने पूछताछ की है। लेकिन इस मामले की जांच को एनआईए के पास सौंपा जा सकता है।