{"_id":"5e1c76848ebc3e87ce3ebffe","slug":"rain-and-snowfall-in-jammu-kashmir-highway-closed-thousands-of-vehicles-stranded-flights-canceled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: जम्मू-कश्मीर में बारिश, बर्फबारी से आफत, हाईवे बंद, हजारों वाहन फंसे, उड़ाने रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: जम्मू-कश्मीर में बारिश, बर्फबारी से आफत, हाईवे बंद, हजारों वाहन फंसे, उड़ाने रद्द
Mon, 13 Jan 2020 07:24 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 13 Jan 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को हुई बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ। जवाहर टनल पर बर्फबारी और रामबन के कई हिस्सों में भूस्खलन, पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर का 270 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। इससे दोनों ओर से हजारों वाहन हाईवे पर फंसे हुए हैं।
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में दूसरे दिन भी बर्फबारी से श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सोमवार को सभी उड़ाने रद्द की गईं। भूस्खलन से प्रदेश में सौ से अधिक संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। जोजीला पास पर बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे पहले से ही बंद चल रही है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पर भी यातायात बहाल नहीं हुआ है। खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा ठप रही। बारिश और बर्फबारी से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, लेकिन मौसम में थोड़ा सुधार आएगा।
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू और कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में सोमवार सुबह से शुरू हुआ बारिश और बर्फबारी का सिलसिला देर शाम तक जारी था। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हो गई थी। यहां 73.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री गिरकर 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के बारामूला, जोजीला, कुपवाड़ा, गुलमर्ग, टंगधार, शोपियां, अनंतनाग आदि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। जम्मू में दिनभर बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.9 गिरकर 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में न्यूनतम 1.4 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 2.6, बटोत में 2.5 और कटड़ा में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
हिमस्खलन में फंसी दो किशोरियों को बचाया
दुद्रानीन उड़ी, बारामूला में हिमस्खलन में फंसी दो किशोरियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बचाया। इनकी पहचान शगुफता (18) और मीमा (15) के रूप में हुई है। हिमस्खलन में दोनों किशोरियों के फंसे होने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसमें दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
दुद्रानीन उड़ी, बारामूला में हिमस्खलन में फंसी दो किशोरियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बचाया। इनकी पहचान शगुफता (18) और मीमा (15) के रूप में हुई है। हिमस्खलन में दोनों किशोरियों के फंसे होने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसमें दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 6.7
गुलमर्ग माइनस 5.0
पहलगाम माइनस 2.7
श्रीनगर माइनस 1.8
लेह माइनस 6.7
गुलमर्ग माइनस 5.0
पहलगाम माइनस 2.7
श्रीनगर माइनस 1.8