फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर : स्कूल परिसरों में लगेंगे औषधीय पौधे, बच्चों में पोषण को बढ़ावा देने को किए जा रहे प्रयास

Wed, 17 Feb 2021 12:00 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 17 Feb 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Medicinal plants will be installed in jammu kashmir school campuses, efforts are being made to promote nutrition among children
alovera
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में हर्बल क्रांति लाई जाएगी। इसके लिए स्कूलों में हर्बल गार्डन में औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। पहले चरण में जम्मू-कश्मीर में विस्तारित किए जा रहे 94 हेल्थ एंड वेलनेस आयुष केंद्रों के पास वाले स्कूलों को कवर किया जाएगा। प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों के पास करीब 500 स्कूलों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें बच्चों को औषधीय पौधों को लेकर जागरूक करने के साथ उनकी जीवनशैली से इन्हें जोड़ा जाएगा।
Medicinal plants will be installed in jammu kashmir school campuses, efforts are being made to promote nutrition among children
Garden - फोटो : Amar Ujala
जम्मू जिले में पहले चरण में नौ हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों की शिनाख्त की गई है। इसमें सुंजवां, दोमाना, मजुआ, बासपुर, शामाचक्क, खंडवाल, डोरी डगेर, मावा ब्राह्मणा, सोहल केंद्रों के पास मिडिल, प्राइमरी और हाई स्कूल तक के सरकारी स्कूलों में हर्बल गार्डन विकसित किए जाएंगे। प्रदेश स्तर पर ऐसे स्कूलों में हर्बल गार्डन की जगह के लिए आईएसएम निदेशालय ने स्कूली शिक्षा विभाग को लिखा है।
Medicinal plants will be installed in jammu kashmir school campuses, efforts are being made to promote nutrition among children
iim jammu
इसके साथ विभागीय स्तर पर ब्लॉक स्तर के स्कूलों को भी लिखित में जगह के लिए सूचित किया जा रहा है। ऐसे स्कूलों में वन, कृषि विश्वविद्यालय, आईआईआईएम सहित अन्य स्रोतों के साधन से स्थानीय स्तर के औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इसमें हरड़, बीड़ा, आमला, बेल, नीम, कुटुज, कामला, कड़ी पत्र, गोक्षर, गिलोए, तुलसी, पुदीना, सौंफ आदि के पौधे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Medicinal plants will be installed in jammu kashmir school campuses, efforts are being made to promote nutrition among children
Mid Day Meal
रखरखाव के लिए आईएसएम निदेशालय देगा राशि
स्कूलों में हर्बल गार्डन के रखरखाव और दूसरे कार्यों के लिए आईएसएम निदेशालय की ओर से राशि भी आवंटित की जाएगी। हर्बल गार्डन विकसित होने पर विभाग के डॉक्टर वहां पहुंचकर बच्चों को औषधीय पौधों के बारे में जागरूक करेंगे, जिन्हें वे अपनी दिनचर्या में शामिल करके पोषण स्तर पर मजबूत हो सकें। ये एक तरह से ऐसा होगा जैसे मिड डे मील में बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जाता है उसी तरह औषधीय पौधों से उनके पोषण को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि हमारी आयुष पद्धति में चिकित्सा देखभाल और हमारी जीवनशैली में औषधीय पौधों का कितना महत्व है।
 
विज्ञापन
Medicinal plants will be installed in jammu kashmir school campuses, efforts are being made to promote nutrition among children
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
आगामी समय में सरकारी स्कूलों में हर्बल गार्डन को बढ़ावा मिलेगा। इसका उद्देश्य बच्चों को संस्कारी स्तर पर औषधीय पौधों से जोड़ना है, जिससे वे उनका उचित इस्तेमाल कर सकें। - डॉ. सुरेश शर्मा, सहायक जिला मेडिकल अधिकारी, आईएसएम


यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर में लगे मेले में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु, देखिए तस्वीरें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed