फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, पढ़ें सिन्हा का सफरनामा जिसमें है 2017 का वो किस्सा

Thu, 06 Aug 2020 09:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 06 Aug 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
manoj sinha jammu and kashmir, manoj sinha to be new lieutenant governor of Jammu and Kashmir
मनोज सिन्हा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। लगभग नौ महीने तक प्रदेश की कमान संभालने वाले मुर्मू भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (सीएजी) होंगे। बुधवार देर शाम अचानक उपराज्यपाल के इस्तीफे की चर्चा शुरू हुई। पूरे दिन उन्होंने सरकारी कामकाज किया। प्रशासनिक परिषद की बैठक की अध्यक्षता की और शाम को उनके इस्तीफे की बात सामने आई।


 

manoj sinha jammu and kashmir, manoj sinha to be new lieutenant governor of Jammu and Kashmir
मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

मनोज सिन्हा गाजीपुर से सांसद रह चुके हैं। सिन्हा गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद तहसील के मोहनपुरा गांव के रहने वाले हैं। वह तीन बार गाजीपुर का संसद में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साल 1996 में हुए लोक सभा चुनाव में वह पहली बार संसद पहुंचे थे। उस दौरान दो लाख 75 हजार 706 मत पाकर वह एक लाख से अधिक मतों से विजयी हुए थे।

manoj sinha jammu and kashmir, manoj sinha to be new lieutenant governor of Jammu and Kashmir
मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वर्ष 1999 के चुनाव में दो लाख 40 हजार 592 वोट पाकर उन्होंने 11 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की थी। वर्ष 2014 के चुनाव में लगभग साढ़े 32 हजार मतों से उन्होंने जीत का परचम लहराया था। उनको तीन लाख छह हजार 929 मत मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
manoj sinha jammu and kashmir, manoj sinha to be new lieutenant governor of Jammu and Kashmir
मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
इस चुनाव में बाजी मारने के बाद मोदी सरकार में उन्हें रेल राज्यमंत्री के साथ ही संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं 2019 लोकसभा चुनाव में वह बसपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी से हार गए थे।
विज्ञापन
manoj sinha jammu and kashmir, manoj sinha to be new lieutenant governor of Jammu and Kashmir
मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली थी। उस समय मनोज सिन्हा रेल राज्यमंत्री के साथ ही संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। मनोज सिन्हा यूपी विधानसभा चुनाव जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे थे। सिन्हा की गिनती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद नेताओं में होती है। ऐसे में अब एक बार फिर केंद्र सरकार की ओर से मनोज सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed