{"_id":"6aa21c98e52432da3504731d","slug":"8-lakh-earthen-lamps-to-be-lit-in-jammu-kashmir-on-the-prime-minister-birthday-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"75वां बर्थडे, सेवा के 25 वर्ष: पीएम के जन्मदिन पर कश्मीर में रोशन होंगे 8 लाख दीये, निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75वां बर्थडे, सेवा के 25 वर्ष: पीएम के जन्मदिन पर कश्मीर में रोशन होंगे 8 लाख दीये, निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा
Thu, 10 Sep 2026 08:28 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:28 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर पर 8 लाख दिए रोशन किए जाएंगे। वहीं उनके सेवा क्षेत्र में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सात अक्तूबर को सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी के जन्मदिन की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में आठ लाख दीये रोशन होंगे। इसके अतिरिक्त सेवा क्षेत्र में प्रधानमंत्री के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी सात अक्तूबर को हर गांव से जिला मुख्यालय तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर इस बार सेवा पखवाड़ा के स्थान पर सेवा माह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक रक्तदान, पौधरोपण, पेंटिंग प्रतियोगिता, श्रमदान समारोह जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सेवा संकल्प माह के तहत होने वाले कार्यक्रमों के इंचार्ज और भाजपा के प्रदेश महासचिव गोपाल महाजन के अनुसार तैयारी प्रत्येक प्रदेश भर में पोलिंग बूथ पर करीब 75 दीये रोशन करने की है।
विज्ञापन
सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री का अभिवादन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सेवा सेतु कार्यक्रम के जरिये केंद्र की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी प्रधानमंत्री का आभार जताएंगे। जिन लोगों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है, उन्हें इस दिन इन योजनाओं से जोड़े जाने का कार्य होगा।