फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: देखिए बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी की तस्वीरें, जानिए उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने क्या कहा?

Sat, 02 Oct 2021 10:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 10:53 PM IST
सार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यह सब बहुत पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह संभव नहीं हो पाया। वाघा बॉर्डर की तर्ज पर सीमा सुरक्षा बल की तरफ से बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन
Lt Governor Manoj Sinha said that the retreat ceremony will boost tourism, will create employment opportunities
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सुचेतगढ़ में बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का शनिवार से आगाज हो गया। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस सेरेमनी के शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों की तरफ से उन्हें जानकारी दी गई कि वाघा बॉर्डर से अच्छे प्रबंध यहां किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह सब बहुत पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह संभव नहीं हो पाया। वाघा बॉर्डर की तर्ज पर सीमा सुरक्षा बल की तरफ से बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत की गई है। अभी पाकिस्तान की तरफ से इस सेरेमनी में भाग नहीं लिया जाएगा। सीमा सुरक्षा बल के अनुसार सप्ताह के दो दिन यहां परेड आयोजित की जाएगी। उप-राज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हालात लगातार सामान्य हो रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पूरे प्रदेश में बेहतर तरीके के साथ मनाया गया और अब कश्मीर संभाग में भी जगह-जगह पर तिरंगे झंडे फहराए जो जम्मू-कश्मीर के बदलाव की ओर इशारा करता है।

Lt Governor Manoj Sinha said that the retreat ceremony will boost tourism, will create employment opportunities
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा फैसला लिया गया है कि गांव में जितने भी सरकारी स्कूल हैं, उनका नाम गांव के शहीदों के नाम पर रखा जाएगा और अगर गांव में कोई शहीद नहीं होगा तो समाज में बेहतर योगदान देने वाले व्यक्ति के नाम से स्कूल जाना जाएगा। इसके लिए मंडलायुक्त को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे भारत वर्ष नहीं बल्कि पूरे विश्व में अब सुचेतगढ़ का नाम जाना जाएगा। 

Lt Governor Manoj Sinha said that the retreat ceremony will boost tourism, will create employment opportunities
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल के अतिरिक्त महानिदेशक एनएस जम्वाल ने कहा कि वाघा बॉर्डर सहित दो अन्य बॉर्डर पर इस तरह की सेरेमनी का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lt Governor Manoj Sinha said that the retreat ceremony will boost tourism, will create employment opportunities
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला
अब इसकी शुरुआत सुचेतगढ़ से भी कर दी गई है। जो देश के लिए गर्व की बात है, और युवाओं में देशभक्ति का जज्बा बढ़ेगा।
विज्ञापन
Lt Governor Manoj Sinha said that the retreat ceremony will boost tourism, will create employment opportunities
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी ने सभी लोगों का स्वागत किया और सीमा सुरक्षा बल द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed