भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सुचेतगढ़ में बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का शनिवार से आगाज हो गया। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस सेरेमनी के शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों की तरफ से उन्हें जानकारी दी गई कि वाघा बॉर्डर से अच्छे प्रबंध यहां किए जाएंगे।
जम्मू-कश्मीर: देखिए बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी की तस्वीरें, जानिए उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने क्या कहा?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:53 PM IST
सार
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यह सब बहुत पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह संभव नहीं हो पाया। वाघा बॉर्डर की तर्ज पर सीमा सुरक्षा बल की तरफ से बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन