फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्पेशल ट्रेन से जम्मू पहुंचे 1018 यात्री, टेस्ट के बाद सभी क्वारंटीन

Thu, 14 May 2020 06:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 14 May 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
lockdown in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 1018 passengers reach Jammu by special train all quarantine after test
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन की वजह से 52 दिनों बाद गुरुवार तड़के सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर ट्रेन (02425) जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन से आए 1018 यात्रियों का प्लेटफॉर्म पर ही रजिस्ट्रेशन करने के बाद कोरोना टेस्ट किया गया। इसके बाद सभी को बसों के जरिए उनके-उनके गृह जिलों के लिए रवाना कर दिया गया। जहां सभी लोग रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन रहेंगे।

lockdown in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 1018 passengers reach Jammu by special train all quarantine after test
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से बुधवार रात चली ट्रेन गुरुवार सुबह अपने तय समय से 40 मिनट पहले ही पांच बजकर पांच मिनट पर जम्मू पहुंची। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आई। यात्रियों को एक-एक कर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लाया गया। यहां पर हर यात्री का कोरोना टेस्ट किया गया। टेस्ट के बाद यात्रियों के हाथ पर स्टैंप लगाई गई। इसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को रेलवे परिसर में बनाए कियोस्क सेंटर तक पहुंचाया गया।

lockdown in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 1018 passengers reach Jammu by special train all quarantine after test
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

स्टेशन परिसर में जम्मू और कश्मीर संभाग के सभी 20 जिलों के कियोस्क सेंटर बनाए गए थे। इन कियोस्क सेंटर में यात्रियों की निजी और स्वास्थ्य संबंधी जानकरी लेकर उनका पंजीकरण किया गया। इसके बाद यात्रियों को बसों में बैठाकर उनके गृह जिलों की तरफ रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 1018 passengers reach Jammu by special train all quarantine after test
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

कियोस्क सेंटर में यात्रियों के लिए खाने और पानी की व्यवस्था की गई थी। ट्रेन आने के बाद यात्रियों की जांच और अन्य प्रक्रिया को पूरा करने में पांच घंटे तक का समय लगा। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर को छावनी में तब्दील किया गया।

विज्ञापन
lockdown in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 1018 passengers reach Jammu by special train all quarantine after test
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

क्वारंटीन करने पर लोगों ने जताई नराजगी
ट्रेन से जम्मू पहुंचे यात्रियों को जब पता चला कि उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा तो उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कुछ यात्रियों ने कहा कि वह पहले ही क्वारंटीन होकर आए हैं। अब फिर से क्वारंटीन करना उचित नहीं होगा। इस पर प्रशासन ने लोगों को समझाया कि कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने तक ही उनको क्वारंटीन में रखा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed