जम्मू-कश्मीर: बावे जा रहे हैं तो हो जाएं सतर्क, बन सकते हैं तेंदुए का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक क्षेत्रवासी ने बताया कि उसने वीरवार तड़के 4.30 बजे एक तेंदुए को कुत्ते को दबोचे हुए देखा। इसके बाद इलाके के लोगों को सूचित किया गया।
लोगों ने पत्थर और पटाखे छोड़कर तेंदुए को भगाया, लेकिन तेंदुआ एक कुत्ते को घायल कर अन्य कुत्ते को घसीटता हुआ ले गया। लोग दिनभर सहमे रहे और घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।
हरकी पौड़ी क्षेत्र में लोग नहीं गए। इसी क्षेत्र में ट्रेन का एक पुल है, जहां से कटड़ा के लिए ट्रेनों का आवागमन होता है। हरकी पौड़ी क्षेत्र के साथ घना जंगल है, आशंका है कि तेंदुआ यहां से भटक कर निचले क्षेत्र में आ गया है। इलाके में दिनभर पुलिस कर्मी भी तैनात रहे।
दो बार पहले भी देखा जा चुका है तेंदुआ
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में तेंदुए के दिखने की यह तीसरी घटना है। इसको पकड़ने के लिए वन्यजीव विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर दो पिंजरे लगाए हैं। वन्यजीव वार्डन जम्मू अनिल अत्री ने बताया कि क्षेत्रवासियों के अनुसार तेंदुए के साथ उसका शावक भी है, जिससे वह खूंखार हुआ है। विभाग की ओर से उसे पकड़ने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को भी तेंदुए से बचाव के लिए जागरूक किया गया है।