फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नम आंखों से सीआरपीएफ के पांच शहीदों को दी विदाई, साथियों ने आतंक को जड़ से उखाड़ फेंकने की खाई कसम

Thu, 13 Jun 2019 02:34 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 13 Jun 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
last rites of crpf anantnag martyred jawans in srinagar jammu kashmir
सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते जवान - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकियों के हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के पांच जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। राज्यपाल के सलाहकार विजय कुमार ने गुरुवार शहीद जवानों को श्रीनगर में श्रद्धांजलि दी। आतंकियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर बुधवार को पहले अंधाधुंध गोलियां बरसाईं फिर ग्रेनेड हमला किया था। हमले में अनंतनाग के एसएचओ भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। मौके पर मौजूद एक महिला को भी चोट पहुंची थी। जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी हमलावर आतंकी मारा गया था। घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अल उमर मुजाहिदीन ने ली है। हालांकि, कहा जा रहा है कि इसमें जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है। 

 
last rites of crpf anantnag martyred jawans in srinagar jammu kashmir
ये हुए शहीद
हमले में घायल जवानों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां पांच ने दम तोड़ दिया। हमले में एएसआई रमेश कुमार ( झज्जर, हरियाणा), निरोद शर्मा (नलबारी, असम), कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार (शामली, उत्तर प्रदेश), महेश कुमार कुशवाहा (गाजीपुर, उत्तर प्रदेश) व संदीप यादव (देवास, मध्य प्रदेश) शहीद हो गए। घायलों में सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल राजेंदर, कांस्टेबल प्रेमचंद्र कौशिक, कांस्टेबल केदार नाथ ओझा शामिल हैं।
last rites of crpf anantnag martyred jawans in srinagar jammu kashmir
पूरी घटना
यह आतंकी हमला व्यस्ततम खन्नाबल-पहलगाम रोड पर अनंतनाग बस स्टेशन से एक किलोमीटर दूर महिला कालेज के पास की है। बताते हैं कि मोटरसाइकिल सवार दो आतंकियों ने वहां पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। इससे मौके पर ही एक जवान की मौत हो गई जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। सीआरपीएफ 116 बटालियन तथा पुलिस की संयुक्त पिकेट भी वहां तैनात रहती है। गोलियों की आवाज सुनकर एसएचओ तथा डिवीजनल अफसर रक्षक वाहन से वहां पहुंचे तो आतंकियों ने दोनों गाड़ियों को निशाना बनाकर ग्रेनेड दागे। एसएचओ की गाड़ी से टकराकर ग्रेनेड फट गया, जिसमें एसएचओ अरशद खान घायल हो गए। डिवीजनल अफसर की गाड़ी को निशाना बनाकर दागा गया ग्रेनेड नहीं फटा। घटना के बाद एक आतंकी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
last rites of crpf anantnag martyred jawans in srinagar jammu kashmir
crpf anantnag martyred - फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ यात्रा से पहले हुए हमले से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
एक जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के पहले अनंतनाग में हुए हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इसी रास्ते से होकर अमरनाथ यात्री पहलगाम जाते हैं। इस वजह से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता अधिक है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नाके लगाकर जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि खुफिया एजेंसियों की ओर से बस स्टैंड के आस-पास सुरक्षा बलों पर हमले का इनपुट पहले ही दिया गया था। 
विज्ञापन
last rites of crpf anantnag martyred jawans in srinagar jammu kashmir
हाल की प्रमुख घटनाएं
14 फरवरी 2019 : दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ की कानवाय पर फिदायीन हमला, 40 जवान शहीद
30 मार्च 2019 : जम्मू संभाग के बनिहाल के पास जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ की कानवाय पर फिदायीन हमले की कोशिश, नुकसान नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed