फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब पर्यटन पुलिस से नई पहचान बनाएगी लद्दाख पुलिस, फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वालों की होगी भर्ती

Mon, 25 May 2020 03:59 PM IST
प्रशांत कुमार ओमपाल संब्याल, जम्मू
ओमपाल संब्याल, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 25 May 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Ladakh police will create a new identity from the tourism police Offer to recruit 800 personnel
लद्दाख पुलिस - फोटो : अमर उजाला, फाइल

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने में माहिर और देश-विदेश के पर्यटकों को एक मंझे हुए गाइड की सेवाएं देकर लद्दाख पुलिस नए नाम के साथ नई पहचान भी बनाएगी। लॉकडाउन के बीच लद्दाख पुलिस ने अपने संगठन का नाम जेएंडके पुलिस से बदलकर लद्दाख पुलिस कर लिया है। अब अगला लक्ष्य पर्यटन प्रदेश लद्दाख को पेशेवर पर्यटन पुलिस देना है। लद्दाख पुलिस ने उपराज्यपाल प्रशासन से 800 कर्मियों की नफरी की मांग की है। इनमें से कुछ पद खाली हैं जबकि ज्यादातर का सृजन किया जाना है।



 

Ladakh police will create a new identity from the tourism police Offer to recruit 800 personnel
लद्दाख पुलिस, फाइल फोटो

लद्दाख की अर्थव्यवस्था का साठ फीसदी हिस्सा पर्यटन पर निर्भर है। लद्दाख टूरिस्ट ट्रेड अलायंस के अनुसार पर्यटन के माध्यम से सालाना 600 करोड़ का कारोबार होता है। ऐसे प्रदेश में कायदा-कानून की चुनौतियों से कहीं ज्यादा पुलिस की जरूरत पर्यटकों को सहज माहौल देने के लिए है। कोरोना संक्रमण की पाबंदियों के बीच सड़क के बाद हवाई सेवाओं की बहाली से अब टूरिस्ट पुलिस की कवायद तेज हो गई है।

 

Ladakh police will create a new identity from the tourism police Offer to recruit 800 personnel
लद्दाख पुलिस - फोटो : लद्दाख पुलिस
पुलिस कर्मियों की पर्याप्त संख्या मिलने पर टूरिस्ट पुलिस का गठन होगा। फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले कर्मी इसमें शामिल होंगे। साफ्ट स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ladakh police will create a new identity from the tourism police Offer to recruit 800 personnel
लद्दाख - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन से जुड़े टैक्सी-कैब सहित अन्य सेवाओं से समन्वय बनेगा। पुलिस विशेष एप तैयार करने जा रही है जिसे टूरिस्ट पुलिस के संचालन में इस्तेमाल किया जाएगा।

 
विज्ञापन
Ladakh police will create a new identity from the tourism police Offer to recruit 800 personnel
लद्दाख - फोटो : अमर उजाला

कोरोना  पर रोकथाम के लिए लॉकडाउन होने से टूरिस्ट पुलिस की योजना पर काम नहीं हो सका। सरकार के समक्ष  800 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव रखा गया है। लद्दाख पर्यटन प्रदेश है। लद्दाख पुलिस विशेष पर्यटन पुलिस की सेवाएं देकर पर्यटकों को सहज माहौल देने की योजना पर काम तेज करने जा रही है। -एसएस खंडारे, आईजीपी लद्दाख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed